Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश का तंज- डीसीएम बिना बरसात छाता लगाते हैं:उनकी बात तो गार्ड भी नहीं सुनता; ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसा। कहा- एक डीसीएम हैं, बिना बरसात के छाता लगाते हैं। कहा जाता है कि उनकी बात एक गार्ड भी नहीं सुनता। जो लोग सच्चाई जानते हैं, उन्हें पता है कि गार्ड की बात कोई गार्ड कैसे सुनेगा। उन्होंने कहा कि आज लोग 'पीडीए' की नई-नई परिभाषाएं बना रहे हैं। जब से वे पीडीए से हारे हैं, तब से इसके नए-नए मतलब बता रहे हैं। वे यह भूल गए हैं कि पीडीए में 'पंडित' और 'पीड़ित' सब साथ-साथ हैं। सपा दफ्तर में हुए प्रबुद्धजन (ब्राह्मण) सम्मेलन में अखिलेश ने कहा- भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज की नहीं है, यह हजारों साल पुरानी है। सच्चे दोस्त किसी बात की परवाह नहीं करते। जिन्होंने महाभारत पढ़ी होगी, उन्हें यह अच्छे से पता होगा। अगर दुनिया में कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का कोई दूसरा उदाहरण हो तो बता दीजिए। शंकराचार्य विवाद पर सपा प्रमुख ने कहा- इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता कि किसी सरकार ने शंकराचार्य को कहीं जाने से रोका हो। हमारे शंकराचार्य जी को त्रिवेणी में स्नान करने से रोका गया। उन्हें धरना तक देना पड़ा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, बटुकों का भी अपमान किया गया। शंकराचार्य को डराने के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत केस तक दर्ज कराया गया। हालांकि, हमें खुशी है कि वे झुके नहीं। दरअसल, समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में ब्राह्मण समाज के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इसे 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' नाम दिया गया। इसमें प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अखिलेश के भाषण की 6 बड़ी बातें- 1. ब्रजेश पाठक जिंदा व्यक्ति को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज देते हैं अखिलेश ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा- सबसे महत्वपूर्ण विभाग उनके पास है। स्वास्थ्य विभाग को आज दवाई और इलाज की जरूरत है। इस सरकार ने एंबुलेंस को बर्बाद तो किया ही है। सरकारी अस्पताल में कोई चला जाए तो संभव है उसकी जान भी न बचे। जिंदा व्यक्ति को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज देते हैं। जिसको ऑपरेशन की जरूरत नहीं थी, उसे ओटी में भेज देते हैं। ये तो अच्छा था कि उसे होश आ गया और वह वहां से भाग गया। अखिलेश यादव का इशारा डिप्टी सीएम की उस वीडियो की तरफ था, जो उन्होंने मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक के बाद पोस्ट किया था। वीडियो में बृजेश और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक छाते के नीचे साथ चलते दिख रहे थे। 2. विधायकों ने बाटी-चोखा खा लिया तो उन्हें नोटिस मिल गया अखिलेश ने ब्राह्मण विधायकों के बाटी-चोखा पार्टी पर मचे बवाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- खाने-पीने पर कोई नोटिस नहीं मिलता। लेकिन, विधायकों ने बाटी-चोखा खा लिया तो उन्हें नोटिस मिल गया। कैसे-कैसे अपमाानित करते हैं। कोई क्वेश्चन पेपर आया। पूछा गया कि बताओ अवसरवादी कौन होता है। अपमान का कोई तरीका नहीं छोड़ा जा रहा। बता दें कि पिछले साल 23 दिसंबर को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बीच कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) की पत्नी के जन्मदिन के नाम पर उनके लखनऊ आवास पर बैठक हुई थी। इसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 45 से 50 ब्राह्मण विधायक शामिल हुए थे। विधायकों को लिट्टी-चोखा परोसा गया था। वहीं, इसी साल मार्च में यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए थे, पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर पूछा गया था। 3. सरकार ने गाड़ी नहीं पलटाई, अपनी सरकार बचाई अखिलेश यादव ने कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र किया। कहा- याद है जब गाड़ी पलटाई गई थी। मैंने कहा था कि सरकार ने गाड़ी नहीं पलटाई, अपनी सरकार बचाई है। जब कभी सैटेलाइट की इमेज निकाली जाएगी, उस समय पता लग जाएगा कि गाड़ी किसने पलटाई। ये लोग ब्राह्मण समाज के दुश्मन हैं। जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ उसे गाड़ी से कानपुर ला रही थी। पुलिस के मुताबिक, बारिश और तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी पलट गई, जिसके बाद विकास दुबे ने एक घायल पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने लगा। फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। 4. नई पीढ़ी जेन-जी ने सरकार के होश उड़ा दिए अखिलेश ने कहा- हमारी नई पीढ़ी जेन-जी ने सरकार के होश उड़ा दिए। जो नकारात्मक राजनीति करते थे, उनके पाप का घड़ा भर गया। ऐसे-ऐसे मीम्स निकलकर सामने आए कि वह खुद ही नहीं समझ पाए। हमें खुशी है कि युवाओं ने उनको सबक सीखा दिया है। अब जब वोट पड़ेगा तो पता चलेगा कि उनके खिलाफ कितने वोट पड़ने जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और जेन-जी ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। 5. एक मनोज गए तो हमारे पास दूसरे मनोज आ गए सपा मुखिया ने कहा- बांकीपुर चुनाव हारने के बाद बीजेपी वाले लड्‌डू खिला रहे। 2027 चुनाव बाद यूपी में भी लड्‌डू खिलाते फिरेंगे। लेकिन, सपा किसी को भी अपने साथ नहीं लेगी। एक मनोज गए तो हमारे पास दूसरे मनोज आ गए। हर किसी का विकल्प आप लोगों में से ही मिल जाता है। बीजेपी घबराई हुई है। 6. बीजेपी के लोग आजकल मुंह छुपाकर घूम रहे अखिलेश ने कहा- बीजेपी के लोग तो आजकल मुंह छुपाकर घूम रहे हैं। इनका एक दानपात्र है, उसके ऊपर तो ताला मारा हुआ है, लेकिन नीचे से सुरंग बना दी है। कोई प्रभु श्रीराम जी के चढ़ावे के दानपात्र का पैसा निकाल सकता है क्या। आज सबसे बड़ा महापाप अगर किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'योगी की पुलिस बहुत मारती है, अब UP नहीं आएंगे':भोपाल से काशी आकर लूट की थी, व्हीलचेयर पर बैठे हुए माफी मांगी
    Next Article
    मेरठ में 3 कांवड़ियों को कंटेनर ने रौंदा, मौत:बाइक से गंगा जल लेने दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे, एक्सप्रेव-वे पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment