Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'योगी की पुलिस बहुत मारती है, अब UP नहीं आएंगे':भोपाल से काशी आकर लूट की थी, व्हीलचेयर पर बैठे हुए माफी मांगी

    1 day ago

    1

    0

    ‘यूपी में योगी की पुलिस बहुत मारती है। अब यहां नहीं आएंगे।’ भोपाल से वाराणसी लूट करने आए लुटेरों ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे माफी मांगी। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर सुधरने का एक मौका देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। लुटेरों के नाम शब्बीर और मसल्लाह हैं। 3 अगस्त की तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली मारी गई थी। इन्होंने 16 जुलाई को सर्राफा कारोबारी के कर्मचारी से 27 किलो चांदी की लूट की थी। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 4 किलो चांदी रिकवर कर ली है। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने बताया- 4 अगस्त को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पेशी से पहले दोनों ने पुलिस से माफी मांगते रहे। दोनों मध्यप्रदेश के ईरानी गैंग के मेंबर्स हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 2 तस्वीर देखिए… क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर की थी लूट अब मुठभेड़ की 2 तस्वीरें देखिए… 300 सीसीटीवी फुटेज और क्राइम रिकाॅर्ड से पहचान हुई काशी जोन एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया- वारदात के बाद पुलिस ने 300 सीसीटीवी चेक किए। इससे दोनों बदमाश नजर आए और उनका रूट क्लीयर हुआ। इसके बाद एमपी के ईरानी गैंग के होने का शक हुआ। दो संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। सोमवार रात एसओजी ने लंका थानाक्षेत्र के लौटुबीर में मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया - दोनों ने इस लूट में मुंबई के ईरानी डेरा के हाफिज और जुल्फेकार की मदद ली थी। साथ ही शब्बीर की पत्नी पाकीजा की भी पुलिस को तलाश है। पाकीजा ही सर्राफा के यहां पहुंचकर चांदी बेचती है। इन्होंने रांची के अमान अली की बलेनो बुक कराई थी। उससे वाराणसी और लूट के बाद प्रयागराज चले गए थे। वहां कार छोड़ दी थी। फिर बस से जबलपुर और फिर वहां से पिपरिया गए थे। मुठभेड़ में पकड़े गए शब्बीर के ऊपर 11 मुकदमे और तो मसल्लाह के ऊपर 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बनकर कारोबारियों को निशाना बनाता है ईरानी गैंग ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में पति-पत्नी और महिला की हत्या:तीनों बोल-सुन नहीं पाते थे, एक ही बिस्तर पर खून से सनी लाशें मिलीं प्रयागराज में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक ही कमरे के अंदर पति, पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिस्तर पर तीनों का खून से लथपथ शव मिला। तीनों बोल-सुन नहीं सकते थे। वारदात का पता तब चला, जब सुबह कमरे का दरवाजा आधा खुला देख पड़ोसियों ने अंदर झांका। लाशें देखकर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा अध्यक्ष आहत, पद छोड़ने की चेतावनी दी:कहा- मैं कुर्सी के योग्य हूं या नहीं, सोचना पड़ेगा; एक दिन पहले सत्र खत्म
    Next Article
    अखिलेश का तंज- डीसीएम बिना बरसात छाता लगाते हैं:उनकी बात तो गार्ड भी नहीं सुनता; ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment