Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं मना सकते?:बनारस में DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नसीमुद्दीन सिद्दी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी संख्या में सियासी और सामाजिक लोगों ने भी हिस्सा लिया। इफ्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने बनारस में मुस्लिम युवकों का गंगा क्रूज पर इफ्तार करने पर FIR दर्ज करने पर कहा- डीएम, एसपी और एसओ को भी अच्छा खाना खिलाना चाहिए था। हथेली गरम, पुलिस नरम। उन्होंने हथेली नहीं गरम की होगी। नाव पर इफ्तार क्यों नहीं मना सकते हैं। हमारे- आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए ये सब किया जा रहा है। प्रशासन सरकार को खुश करने के लिए इस तरह का काम कर रहा है। एक जहाज चला था फाइव स्टार, उसमें महंगी-महंगी शराब रखी थी। उसके टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था। उस पानी जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे, उसकी गंदगी गंगा में पहुंची। 'जनता को सब मालूम है अफवाहजीवी कौन' अखिलेश यादव बोले- एलपीजी गैस का संकट बढ़ रहा है। स्थिति ऐसी ही रही है तो आगे व्यापार पर बड़ा नुकसान पहुंचेगा। हम अफवाह नहीं फैला रहे हैं। हम जानकारी दे रहे हैं। जनता को मालूम है कि सबसे बड़ा अफवाहजीवी कौन है। सरकार को एलपीजी संकट दूर करने के लिए काम करना चाहिए। ग्रीन कॉरिडोर में गड्ढे को लेकर कहा उनके लोगों ने रात में जाकर गड्ढे खोद दिए होंगे। इतना पैसा लगने के बावजूद भी गड्ढा हो गया। इन्हें गड्ढे पसंद हैं। ‘बंगाल में SIR के नाम पर जनता बहुत परेशान हुई’ अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा ना डीजीपी हटेंगे ना होम सेक्रेटरी हटेंगे ना चीफ सेक्रेटरी हटेंगे ना कप्तान की शिकायत करेंगे ना वह हटेंगे ना डीएम हटेंगे ना कमिश्नर हटेंगे लेकिन यह सब बीजेपी को हरवाएगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हटाया है लेकिन जनता वहां पर ममता बनर्जी को चुनने जा रही है। बंगाल के लोगों ने भेदभाव देखा है SIR के बहाने बहुत परेशान किया अभी भी परेशान किया जा रहा है वोटर लिस्ट तैयार नहीं है गोरखपुर में हत्या हो रही। हर दूसरे-तीसरे दिन वह वहीं रुकने जाते हैं। वहां हमेशा हत्या होती है। जब मुख्यमंत्रीजी गोरखपुर जाते हैं तो लॉ अलग ले जाते हैं और ऑर्डर अलग ले जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दरिंदगी करने वाले के पैरों में गोली मारी:गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, पुलिस पर तमंचे से फायर किया
    Next Article
    कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीज की मौत:समय पर एंबुलेंस न मिलने से इलाज में देरी, अधिकारी बोले - पोर्टल में बदलाव के कारण नहीं मिल रहा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment