Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची से दरिंदगी करने वाले के पैरों में गोली मारी:गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, पुलिस पर तमंचे से फायर किया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया। बच्ची से दुष्कर्म किया। फिर खुद को बचाने के लिए उसके बाद ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर रुमाल बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची थी। वहां आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें सिपाही बाल-बाल गया। आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैरों में गोली मारी। रोते हुए वीडियो सामने आई घायल आराेपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने रुमाल से खून से सने हाथ साफ किए और इस रुमाल को झाड़ी में फेंक दिया था। आज तड़के पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जहां झाड़ियों से निकालकर तमंचे से फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली मारकर पकड़ा है। पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर गौरव को टांगकर ले जा रही है, जहां आरोपी कराह रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… बच्ची का पिता रंगाई-पुताई का काम करता है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटों से छोटी 4 साल की बच्ची थी। पत्नी अपने पति बच्चों को तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। उसके जाने के बाद पति ही बच्चों की देखभाल करता है। पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति (24) का उसके घर आना-जाना था। बच्चे उससे घुले-मिले थे। परिवार के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह चार साल की बच्ची से खेलने लगा। उसके बाद टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद ईंट-पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार किया। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गया। इस बीच घर में बच्ची को नहीं देखकर पिता परेशान हुआ। पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रात करीब 9 बजे प्लॉट के कोने पर बच्ची खून से लथपथ मिली। आसपास रहने वालों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति बच्ची को अन्य बच्चों के बीच से खेलते समय टॉफी दिलाने के बहाने से गोद में उठाकर ले गया था। एफएसएल ने पड़ताल की, आरोपी को पकड़ा वारदात की जानकारी मिलते ही रात में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एडिशनल पुलिस कमिश्रर भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी धवज जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सभी उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एफएसएल व डॉग स्कॉयड की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में परिजनों ने यह बताया कि पड़ोस में रहने वाला 24 साल का गौरव प्रजापति लेकर गया था। वह परिवार में आता-जाता था। गलत नियम से बच्ची को लेकर गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांस की नली में मूंगफली फंसने से मासूम की मौत:गोरखपुर में दो घंटे तक तड़पता रहा, दम घुटने से गई जान
    Next Article
    अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं मना सकते?:बनारस में DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment