Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव ने कहा-अमेरिका भारत को डिक्टेट कर रहा:लखनऊ में इफ्तार पार्टी में खजूर खाया, सेल्फी ले रहे लोगों से बोले-फोटो अच्छी आई

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को अपने विधायक शाहिद मंजूर की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तारी कर रहे लोगों के साथ बैठकर खजूर खाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अखिलेश के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। अखिलेश ने सेल्फी खींच रहे एक व्यक्ति से पूछा- फोटो अच्छी आ रही है? साथ ही कहा- अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में, अमेरिका भारत को डिक्टेट कर रहा है। इससे पहले विधायक शाहिद मंजूर ने गुलदस्ता देकर और शॉल पहनाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश के साथ इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी (मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे) भी शामिल हुए। अखिलेश ने कहा- समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद मंजूर को होली मिलन और रोजा इफ्तार की दावत देने के लिए बधाई देता हूं। यही हमारी पहचान है। यही हमारी संस्कृति है। यही हमारी परंपरा रही है। हम लोग मिलजुल कर त्योहारों को मानते हैं। त्योहार हमें एक दूसरे की खुशियां बांटने का मौका देते हैं। 4 तस्वीरें देखिए… अखिलेश यादव की 6 बड़ी बातें… 1. भारतीयों को सुरक्षित देश में वापस लाएं: मिडिल ईस्ट-इजराइल में जो भारतीय हैं। वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे। युद्ध ना हो और युद्ध के पक्ष में कोई नहीं है। इसके साथ ही सभी भारतीय लोगों सुरक्षित देश लेकर आया जाए। 2. अमेरिका हमें डिक्टेट कर रहा है: अभी सबसे बड़ा सवाल युद्ध का है। अमेरिका हमें डिक्टेट कर रहा है। वह हमारी विदेश नीति तय कर रहा है। कोई भी देश हमारी विदेश नीति को तय नहीं कर सकता। सरकार अपने फैसले खुद ले। 3. युद्ध को हम कितने समय तक देखेंगे: युद्ध के पक्ष में समाजवादी लोग नहीं है। हमारे मजदूर भाई बड़ी संख्या में विदेशों में काम करते हैं। लगभग एक करोड़ लोग हैं जो मिडिल ईस्ट में रहते हैं। बड़ी संख्या में अमेरिका में लोग रहते हैं। युद्ध ना हो इसके लिए रास्ता निकालना चाहिए। हमने देखा कि पीएम के साथ जो पत्रकार गए थे। वह पॉलिटिकल पत्रकार थे। मगर वहां फंस गए। वार जर्नलिस्ट बन गए। 4. हमारे नगर अध्यक्ष से हमारा वोट कटवा दिया: चीफ इलेक्शन कमीशन पे सिर्फ ममता बनर्जी ने जो आरोप लगाया है। वही नहीं है। बल्कि उत्तर प्रदेश में भी उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। हमने भी उनके ऊपर आरोप लगाया है। हमारे नगर अध्यक्ष से हमारा वोट कटवा दिया। 5. SIR के बहाने NCR लागू कर दिया जाए: इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी बनती है कि किसी का वोट ना काटे। भाजपा की यह सूची समझी रणनीति थी कि एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू कर दिया जाए। एसआईआर लागू करते-करते हिंदू भाइयों के भी कागज ढूंढने लगे। आज एक करोड़ संख्या है हिंदू भाइयों की जो अपने कागज ढूंढ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी किसी की सगी नहीं है। 6. भाजपा न्याय देने में भेदभाव करती है: गोरखपुर में अपहरण होते-होते बच गया। प्रयागराज में बच्चे का अपहरण हुआ। बाद में वह सकुशल वापस आया। यहां एक बच्चे की हत्या हुई। भाजपा न्याय देने में भेदभाव करती है। ........................... ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला : चेहरे-गले पर किए ताबड़तोड़ वार, शव चारपाई पर ढककर भागा निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता:संघ के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी यूपी मनोज बोले-सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत
    Next Article
    अयोध्या के राममंदिर में हुई नव संवत्सर समारोह की बैठक:19 को सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, शामिल होंगे 6 हजार अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment