Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता:संघ के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी यूपी मनोज बोले-सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत

    14 hours ago

    1

    0

    संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर में का. सु. साकेत महाविद्यालय , अयोध्या के सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम हुआ। इसके मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र मनोज रहे। उन्होंने कहा कि एकत्व की भावना ही हिन्दुत्व है। सर्वत्र ईश्वर का दर्शन ही सनातन भारत का दर्शन है। हिन्दू सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना करता है, जबकि अन्य देश सिर्फ अपनी ही भलाई चाहते हैं। इसलिए संगठित हिन्दू समाज ही पूरे विश्व को दिशा दे सकता है। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के विषय में विस्तार पूर्वक बताया और संगठन द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के कार्यों की चर्चा किया और उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि किसी भी संगठन के लिए शताब्दी वर्ष महत्वपूर्ण बात है। आज संघ की समाज में स्वीकार्यता बढ़ी है, लेकिन संगठन को सभी लोग निकटता और गहराई से समझें, इसलिए शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ की व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की कार्यपद्धति पर आज जर्मनी, रूस सहित 50 देश शोध कर रहे हैं।भारत प्राचीनकाल से ही विश्व का समृद्ध देश रहा है, जो दुनियाभर में ज्ञान के अलावा वस्तुओं का निर्यात करता था। इसका उल्लेख विदेशी लेखकों ने भी किया है। फिर भी हमारे देश को पराधीन होना पड़ा। इसका चिंतन करते हुए डॉ. हेडगेवार निष्कर्ष पर पहुंचे कि समाज के बिखराव के कारण ही आक्रांताओं ने हम पर शासन किया। समाज को संगठित करने के लिए उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना की। प्रारंभिक दौर में उपेक्षा और मिथ्या आरोप लगाकर तीन बार प्रतिबंध लगा संगठन की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया। इसके बावजूद संघ मजबूती से आगे बढ़ा। धर्म रिलीजन नहीं, यह कर्तव्य है उन्होंने कहा कि धर्म रिलीजन नहीं, यह कर्तव्य है। इसलिए लोगों को माता-पिता सहित समाज और राष्ट्र के प्रति भी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। समाज से संगठित होकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. मंजूषा पांडेय, अयोध्या महानगर सह संघचालक डा. अजय मोहन, साकेत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दानपति तिवारी, गोविंद आश्रम महंत वीरेंद्र दास मंचस्थ रहे। इस अवसर पर अयोध्या महानगर प्रचारक सुदीप, सायं प्रचारक आकाश, महानगर कार्यवाह देवेन्द्र, महानगर सह कार्यवाह राहुल सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख डा. शिव कुमार तिवारी, महानगर संपर्क प्रमुख डा. आलोक सिंह , सह संपर्क प्रमुख रवि दास, कुटुंब प्रबोधन सह संयोजक पवन पांडेय, प्रधानाचार्य अवनी कुमार शुक्ला, विद्या भारती से सेवा. राज कुमार सिंह, बालेन्दु भूषण सिंह, राजीव मणि पाठक, डा. अनिल सिंह, एडवोकेट के. एन. सिंह, रोहित पांडेय, प्रो. अजय कुमार सिंह, डा. प्रणव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अशोक सिंह नगर संघ चालक डा . संजीव थापर, सुमधुर, समाजसेवी अवधेश वर्मा, डा. आर के सिंह, अवधेश मिश्रा, राम लला नगर कार्यवाह अभय पांडेय, महंत राम मिलन दास, महंत संजीव दास सहित सैकड़ों प्रमुख जन उपस्थित रहें ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने खाया जहर,प्रेमिका की मौत:शाहजहांपुर में युवक की हालत गंभीर, दोनों करने चाहते थे शादी
    Next Article
    अखिलेश यादव ने कहा-अमेरिका भारत को डिक्टेट कर रहा:लखनऊ में इफ्तार पार्टी में खजूर खाया, सेल्फी ले रहे लोगों से बोले-फोटो अच्छी आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment