Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AKTU करेगा इनोवेशन के लिए फंडिंग:हर साल 20 संस्थानों के डेवलपमेंट पर फोकस, 2 लाख की मिलेगी ग्रांट

    4 hours ago

    1

    0

    डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के इनोवेशन हब ने संबद्ध संस्थानों को स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए इन्क्युबेटर इम्पावरमेंट स्कीम के तहत दो लाख रूपये फंड देना शुरू किया है। इससे न केवल नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छात्र की सोच में भी बदलाव आयेगा। एक साल में 20 संस्थानों को मिलेगा फंड इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय से संबद्ध अधिकतम 20 संस्थानों को र्स्टाअप कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए 2 लाख रूपये बतौर फंड के रूप में मिलेगा। वहीं, एक संस्थान एक वित्तीय वर्ष में दो बार इस फंड का लाभ ले सकता है। स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत संस्थान को इनोवेशन हब से जुड़कर उद्यमिता से संबंधित कार्यक्रम, स्टार्टअप्स पिचथॉन, हैकथॉन, बूटकैंप, स्टार्टअप प्रदर्शनी, स्टार्टअप मेलों सहित नवाचार के लिए चल रही योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। जिससे कि छात्रों को इस क्षेत्र में सहूलियत और सुविधा मिल सके। इस योजना का लाभ पाने के लिए संस्थानों को इनोवेशन हब की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इनोवेशन हब बना रहा इकोसिस्टम विश्वविद्यालय का इनोवेशन हब नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति और परंपरा विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए समय-समय पर हैकथॉन आयोजित कराये जा रहे हैं। ताकि अच्छे स्टार्टअप को आगे बढ़ने का मंच मिल सके। साथ ही इनोवेशन हब से काफी संख्या में स्टार्टअप्स जुड़े हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान की जा रही है। उन्हें न केवल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल रहा है बल्कि कोवर्किंग स्पेस, विभिन्न प्रकार के मंच की भी सहायता दी जा रही है। इस कार्य में वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन इनोवेशन प्रो.बीएन मिश्रा और एसो. डीन डॉ.अनुज कुमार शर्मा की अगुवाई में इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह सहित पूरी टीम काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को 5545 करोड़ मिले:SGPGI में 500 बेड का स्पेशल सेंटर और KGMU में डायग्नोस्टिक बिल्डिंग बनेगी
    Next Article
    शिक्षा विभाग के जूनियर असिस्टेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:कानपुर में नेपाल से आकर बसे थे, बहन बोली- पत्नी भूखा रखती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment