Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायरेक्टर-कम-प्रोफेसर विभागाध्यक्ष पद का कार्य करेंगे:मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग पर अहम फैसला

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग (मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान) में ‘निदेशक’ पद को लेकर चल रहे विवाद पर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक निदेशक का कोई अलग स्वतंत्र पद सृजित नहीं किया जाता, तब तक विभागाध्यक्ष ही पदेन ‘डायरेक्टर-कम-प्रोफेसर’ होंगे। केवल वरिष्ठता के आधार पर किसी को यह पद नहीं दिया जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने दिया है। यह याचिका डॉ. अपराजिता चौधरी और डॉ. संतोष कुमार ने अलग अलग याचिका दायर की थी। डॉ. अपराजिता का कहना था कि वह संस्थान की सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर हैं, इसलिए निदेशक पद की जिम्मेदारी उन्हें मिलनी चाहिए। वहीं डॉ. संतोष कुमार का तर्क था कि वे वर्तमान में रोटेशन के आधार पर विभागाध्यक्ष हैं, इसलिए निदेशक की जिम्मेदारी भी उन्हीं को सौंपी जानी चाहिए। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि वर्ष 1976 के शासनादेश के तहत मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग और मनोहर दास आई हॉस्पिटल का विलय कर एक संस्थान बनाया गया था, जिसमें विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर को ही ‘डायरेक्टर-कम-प्रोफेसर’ नामित करने की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, संस्थान में निदेशक का कोई अलग स्वीकृत पद, वेतनमान या भत्ता भी निर्धारित नहीं है। 2021 की रोटेशन नीति के तहत विभागाध्यक्ष का पद दो साल के लिए वरिष्ठ प्रोफेसरों को क्रमवार दिया जाता है। चूंकि वर्तमान में डॉ. संतोष कुमार विभागाध्यक्ष हैं, इसलिए वही पदेन निदेशक माने जाएंगे। अदालत ने डॉ अपराजिता चौधरी को निदेशक नियुक्त करने वाले 9 मई 2025 के आदेश को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि विभागाध्यक्ष ही ‘डायरेक्टर-कम-प्रोफेसर’ के रूप में कार्य करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामूली टक्‍कर के बाद गाड़ी रुकवाने की कोशिश कर रहा था शख्‍स, कार चालक ने सारी हदें कर दी पार
    Next Article
    दिल्ली से अगवा दो सगी बहनें मेरठ से बरामद:बहला फुसलाकर लाने, बंधक बनाकर रखने का आरोप, सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment