Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से अगवा दो सगी बहनें मेरठ से बरामद:बहला फुसलाकर लाने, बंधक बनाकर रखने का आरोप, सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली से लापता किशोरी को मेरठ में अगवा कर रखा गया था। हिंदू संगठनों को इसका पता चला तो उन्होंने तलाश शुरु कर दी। बुधवार रात किशोरी मिल गई, जिसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस किशोरी को लेकर सिविल लाइन थाने आई, जहां से उसे बहन व साथ आई दिल्ली पुलिस के साथ भेज दिया गया। पहले जानिए क्या है मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित मंदिर में बुधवार शाम एक किशोरी बैठी थी। कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी तो वह उससे बात करने लगी। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और लिसाड़ीगेट से बचकर आई है। उसकी बहन को भी वहां रखा गया है। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने पता किया तो बताया कि श्यामनगर में दूसरी बहन को रखा गया है। किशोरी ने बताई पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के आने के बाद किशोरी ने पूरी कहानी बताई। कहा- उसे व उसकी बहन को फंसाकर रखा गया। दरअसल, पहले श्यामनगर में रहने वाले युवक ने उसकी बहन को फंसाया। फिर उसकी मदद से उसे भी फंसा लिया और लाकर श्यामनगर में रख दिया। वह बड़ी मुश्किल में वहां से निकलकर आई है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और बुला लिया। दबिश के बाद भागा आरोपी बताया जाता है कि सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली पुलिस को साथ लेकर श्यामनगर में दबिश डाली। किशोरी की बहन को तो बरामद कर लिया गया लेकिन आरोपी फरार हो गया। दरअसल, दिल्ली में युवती की गुमशुदगी दर्ज है, जिस कारण वह उन्हें दिल्ली ले जाने पर अड़ गए। हिंदू संगठन का थाने में हंगामा इस मामले की जानकारी जब अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को लगी तो वह थाने आ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। काफी देर सिविल लाइन थाने में हंगामा हुआ। पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें शांत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद किशोरी को बहन के साथ दिल्ली पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायरेक्टर-कम-प्रोफेसर विभागाध्यक्ष पद का कार्य करेंगे:मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग पर अहम फैसला
    Next Article
    हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा हलफनामा:पूछा क्या राज्य में शैक्षणिक संस्थानों पर लागू है मातृत्व लाभ का कानून ?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment