Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सिलेंडर लीकेज से आग:चार लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

    10 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार सुबह एक घर में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। इस घटना में चार लोग झुलस गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था, जिससे गैस पूरे घर में फैल गई। जब 30 वर्षीय धर्मावती, पत्नी अखिलेश, खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने गईं तो गैस ने आग पकड़ ली। आग की लपटों की चपेट में आने से धर्मावती, उनकी 2 वर्षीय बेटी अन्नु और रिश्तेदारी में आईं 50 वर्षीय रामदुलारी झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर मौजूद धर्मावती के पति, 35 वर्षीय अखिलेश, उन्हें बचाने के लिए अंदर गए और वे भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सभी झुलसे हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। वहां धर्मावती, अन्नु और रामदुलारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SDM ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी,VIDEO:बागपत कलेक्ट्रेट पर परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंची थी, रेप आरोपी को पकड़ने की मांग
    Next Article
    अलीगढ़ कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:SSP समेत डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची, कैंपस खाली कराकर ली तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment