Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 12 नकल माफिया पकड़े गए:दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले एक्शन, STF ने 15 जगह दबिश दी

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शनिवार को 21 केंद्रों पर पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हाे चुकी है। इन परीक्षा केंद्रों पर करीब 37 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने सॉल्वर गैंग के खिलाफ दबिश दी है। देर रात 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 12 संदिग्धों को उठाया गया है। यह पहले भी परीक्षाओं में सेंधमारी कर चुके हैं। ​पुलिस की गाड़ी के आगे लेटे परिजन ​परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए एसटीएफ की टीमें सर्विलांस की मदद से संदिग्ध कॉल्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ट्रैक कर रही हैं। एसटीएफ के टप्पल के गांव छज्जूपुर और इतवारपुर में ललित और हरकेश को उठाने पर हंगामा हो गया। दोनों के ले जाते समय आरोपियों के परिजन गाड़ी के आगे लेट गए। आरोपी के परिजनों ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया। इस दौरान वहां दिल्ली पुलिस में तैनात हरकेश का बहनोई भी मौजूद था। उसने भी कार्रवाई रोकने की कोशिश की। बाद में मामला सॉल्वर गैंग से जुड़ा होने की जानकारी पर वह पीछे हट गया। ​यूपी के 8 जिलों से आ रहे अभ्यर्थी ​इस परीक्षा के लिए दिल्ली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस से हजारों अभ्यर्थी अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-हिसार ट्रेन को अलीगढ़ तक विस्तार दिया है, वहीं रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों का बेड़ा सड़क पर उतार दिया है। स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ​नोडल ऑफिसर ने कहा- चूक बर्दाश्त नहीं ​परीक्षा की नोडल अधिकारी और एसपी क्राइम ममता कुरील ने कहा कि अलीगढ़ में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए इस बार अधिक सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रों पर सीसीटीवी से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल प्रवेश पत्र और आईडी लेकर ही आएं। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 21 केंद्रों पर 37 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ​अलीगढ़ में 21 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को होने वाली इस परीक्षा में करीब 37 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। आठ अलग-अलग जिलों से आए परीक्षार्थियों का देर रात अलीगढ़ पहुंचना शुरू हो गया। ​प्रशासन ने इस परीक्षा को चार पालियों में विभाजित किया है। प्रत्येक पाली में लगभग 9,300 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रेलवे ने किए विशेष इंतजाम दिल्ली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस जैसे जिलों से आने वाले युवाओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या 54424/54423 (दिल्ली-हिसार) को अलीगढ़ तक विस्तारित किया गया है। साथ ही प्रयागराज और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रिजर्व कोच रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत के मुताबिक ट्रेनों से जोड़ दिया जाएगा। मेमू ट्रेनों के दायरे को भी आगे के स्टेशनों तक बढ़ाया गया है। ​रोडवेज की अतिरिक्त बसें और हेल्प डेस्क परीक्षार्थियों के दबाव को देखते हुए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने अतिरिक्त बसों का संचालन कराया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेंडों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं ताकि बाहर से आने वाले छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने में भटकना न पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते बाहर ही उतरवाए; आइरिश स्कैन के बाद एंट्री
    Next Article
    श्रावस्ती में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, परीक्षार्थियों की हुई कड़ी तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment