Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, परीक्षार्थियों की हुई कड़ी तलाशी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा स्थित श्री अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज में पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसमें स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे। यह परीक्षा दो दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जनपद में श्री अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, भिनगा को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 1920 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वे अपनी निगरानी में प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलेंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर कोषागार में सुरक्षित पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्र का गेट शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए केंद्र के 200 मीटर के दायरे में आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा और ज्वेलरी जैसे सामान लाना पूरी तरह वर्जित है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खुफिया पुलिस को भी सक्रिय किया गया है ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 12 नकल माफिया पकड़े गए:दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले एक्शन, STF ने 15 जगह दबिश दी
    Next Article
    UP-Police भर्ती परीक्षा : कान का टॉप्स और कलावा उतरवाया:पहली पाली की परीक्षा शुरू, जूता हाथ में लेकर मिला सेंटर में प्रवेश, सख्त सुरक्षा व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment