Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 16 साल छोटे भांजे के संग मामी फरार:बेटे की शादी से पहले मां चंपत, पति ने नौ लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

    18 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सास-दामाद और बहनोई का किस्सा खत्म ही नहीं हो पाया था कि पालीमुकीमपुर क्षेत्र से एक दूसरा प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। जो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां, बेटे की शादी से सिर्फ कुछ सप्ताह पहले एक महिला 16 साल छोटे अपने भांजे के संग फरार हो गई। इस बात की भनक लगते ही पति ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए नौ लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मायके लौटते समय हुआ था अपहरण प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रावल के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने सगे भांजे समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि विगत 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। लौटते समय रास्ते में उसका भांजा मिला, जिसने कथित तौर पर महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। पति का कहना है कि तब से वह लगातार अपनी पत्नी की तलाश में है, लेकिन किसी भी सूत्र से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। उन्होंने रिश्तेदारों और गांववालों से भी संपर्क किया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। पति बोला- 16 साल छोटा है भांजा पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी भांजे से 16 साल बड़ा है। भांजे की उम्र महज 21 वर्ष की है। जबकि पत्नी 37 साल की है। पति ने आरोप लगाया कि जैसे ही उसने दूसरे पक्ष से जानकारी लेने की कोशिश की, उसे धमकियां दी गईं। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शादी की तैयारियों में बढ़ी चिंता पीड़ित ने बताया कि आगामी 06 मार्च को उसके बेटे की शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। ननिहाल पक्ष ने मंगलसूत्र, चेन, पायजेब और अंगूठी जैसे जेवर खरीदकर भेजे थे। पत्नी मायके से लौटते समय जेवरात और एक लाख की नकदी लेकर लौट रही थी। आरोप है कि भांजा विक्रम ने महिला को इन्हीं सामानों के साथ अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे परिवार में खौफ और तनाव पैदा कर दिया है। शादी की तैयारियों के बीच परिवार को न सिर्फ मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि विवाह में शामिल होने वाले रिश्तेदारों की चिंता भी बढ़ गई है। नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस आरोपियों की भूमिका की तह तक जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि अपहरण की साजिश में कई लोग शामिल हो सकते हैं। थाने की टीमें महिला और उसके भांजे के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि महिला की सुरक्षा और उसके सामान की बरामदगी प्राथमिकता है। उन्होंने परिवार और ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आग से 5 किसानों के घर जलकर राख:घरेलू सामान भी जला, आग बुझाते समय दो महिलाएं झुलसीं, ग्रामीणों ने बुझाई आग
    Next Article
    एमिटी बिजनेस स्कूल में 'आर्थिक मंथन 2026' का आयोजन:केंद्रीय बजट पर विशेषज्ञों संग छात्रों ने की पैनल चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment