Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आग से 5 किसानों के घर जलकर राख:घरेलू सामान भी जला, आग बुझाते समय दो महिलाएं झुलसीं, ग्रामीणों ने बुझाई आग

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापुरवा गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई रिहायशी घर उसकी चपेट में आ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन तेज लपटों के कारण स्थिति काफी भयावह हो गई। इस अग्निकांड में इलाके के साहेब लाल पुत्र महलू, विकास पुत्र साहेब लाल, बहाऊ पुत्र छेद्दू, काशीराम पट्टे और कृपालाल पुत्र साहेब लाल के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और दैनिक उपयोग का अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार साहेब लाल के परिवार को सबसे अधिक क्षति हुई है, क्योंकि उनके घर में रखा अधिकांश घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। घर में लगी आग को बुझाने के दौरान दो महिलाएं भी झुलस गईं। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के प्रयास में उनके हाथ झुलस गए, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिलाया गया। उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, जिससे और बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निकांड की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे से निकली चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राहत सहायता और मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवाजी जयंती पर लखनऊ में 'सोशल जस्टिस कॉन्क्लेव':सामाजिक न्याय, समानता और जाति व्यवस्था पर हुई तीखी बहस
    Next Article
    अलीगढ़ में 16 साल छोटे भांजे के संग मामी फरार:बेटे की शादी से पहले मां चंपत, पति ने नौ लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment