Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में टेम्प्रेचर 10°C:20 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ, 1 मार्च से खत्म हो जाएगी ठंड

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मौसम एक बार फिर बदल गया है। दिन के समय गर्मी का असर महसूस हो रहा है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान लगभग 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंडी सुबह और शाम का असर रहेगा 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय मौसम विभाग के मुताबिक इस बार फरवरी महीने में ही गोरखपुर में गर्मी तेज होने लगी है। 14 से 18 फरवरी के बीच तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान दिन में धूप तेज रहेगी और ठंड का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 17 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा, लेकिन गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। यहां मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। आने वाले कुछ दिन पूरी तरह साफ रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गोरखपुर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी और 22 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ेगा। मार्च की शुरुआत तक गोरखपुर में पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही ठंड का असर काफी हद तक खत्म हो जाएगा और गर्मी का एहसास साफ तौर पर दिखने लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ पारा, तेज धूप के बीच चलेगी झोंकेदार हवा
    Next Article
    अलीगढ़ में अंतरराज्यीय भैंस चोर गैंग का पकड़ा:मीट फैक्ट्री में चोरी की भैंसों का अवैध कटान पकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment