Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में BJP विधायक और सपा नेता भिड़े:छर्रा में MLC चुनाव पर बवाल को लेकर एक दूसरे पर लगाए आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में छर्रा में MLC चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को लेकर भाजपा विधायक रविंद्रपाल सिंह और सपा नेता बबलू होलकर आमने-सामने आ गए। सपा नेता ने आरोप लगाया कि विधायक की मौजूदगी में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। विरोध करने पर विधायक और उनके समर्थकों ने अभद्रता की। वहीं, विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सपा ने मतदान खत्म होने से पहले जानबूझकर हंगामा कराया। विवाद शुक्रवार को रघुनंदन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर हुआ था। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सपा नेता बोले- विरोध किया तो विधायक के समर्थकों ने की अभद्रता जिला पंचायत सदस्य और विधानसभा टिकट के दावेदार बबलू होलकर ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर विधायक की मौजूदगी में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने इसका विरोध किया तो विधायक और उनके समर्थक अभद्रता करने लगे। होलकर के मुताबिक, मतदान खत्म होने का समय नजदीक था, इसलिए उन्होंने उसी समय शिकायत नहीं की। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी का विरोध करने पर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। विधायक बोले- आखिरी समय हंगामा करना सपा की रणनीति छर्रा विधायक रविंद्रपाल सिंह ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सपा ने मतदान के अंतिम समय में बूथों पर हंगामा करने की रणनीति बनाई थी। विधायक के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता अपने वोटर की पर्ची चेक करा रहा था। मतदान केंद्र के अंदर एजेंट भी पर्चियां देख रहे थे। इसी बात पर सपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। विधायक ने कहा कि उन्होंने इसी बात पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में बूथ कैप्चरिंग के आरोप बेबुनियाद हैं। वोटर पर्ची लेकर युवती को छोड़ने पर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार शाम करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच रघुनंदन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता एक युवती को वोटर पर्ची लेकर मतदान केंद्र तक छोड़कर लौटे थे। इस पर सपा कार्यकर्ता किरण यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ कैप्चरिंग के इरादे से अंदर जाने की कोशिश की गई। विवाद के बीच विधायक रविंद्रपाल सिंह ने अंदर जाकर स्थिति देखने की बात कही। इस पर सपा और आजाद समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी अंदर जाने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ गर्वित सिंह ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। बूथ कैप्चरिंग के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुस्तमपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान:प्राथमिक विद्यालय पथरा में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    Next Article
    बाढ़ रोकने के लिए 300 करोड़ की परियोजनाओ को मंजूरी:फैजुल्लागंज में पंपिंग स्टेशन और बांध बनेगा, 10 हजार प्रभावितों को पहुंचाई जा रही राशन किट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment