Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ रोकने के लिए 300 करोड़ की परियोजनाओ को मंजूरी:फैजुल्लागंज में पंपिंग स्टेशन और बांध बनेगा, 10 हजार प्रभावितों को पहुंचाई जा रही राशन किट

    3 hours ago

    1

    0

    फैजुल्लागंज में हर साल आने वाले बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्थायी समाधान की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्र की बाढ़ समस्या दूर करने के लिए 300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें फ्लड पंपिंग स्टेशन और तटबंध बनाने से जुड़े काम शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना भी तैयार की गई है। वहीं, बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए 10 हजार राशन किट बांटने का अभियान भी चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के चौथे दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने महर्षि विश्वविद्यालय के आईआईएम रोड परिसर से राशन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी पंकज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में फैजुल्लागंज की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जल्द ही इनका शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। क्षेत्र में बड़ी सड़कों के निर्माण और सुधार की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है, जबकि आंतरिक गलियों और नालियों का निर्माण नगर निगम कराएगा। फैजुल्लागंज और घैला क्षेत्र में हर घर नल से जल पहुंचाने और सीवर व्यवस्था विकसित करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। 10 हजार परिवारों को मिलेगी राशन किट रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से चलाए जा रहे राहत अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित 10 हजार परिवारों तक राशन किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले चार दिनों से लगातार राहत सामग्री बांटी जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन 20 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। राशन किट में आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी, मसाले, आलू और प्याज जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल है। इस अभियान में अक्षय पात्र फाउंडेशन और महर्षि महेश योगी संस्था सहयोग कर रहे हैं। कई कॉलोनियों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री फैजुल्लागंज के दाउदनगर, मामा कॉलोनी, दुर्गापुरी, भार्गव कॉलोनी और गणेश विहार समेत कई इलाकों में पहले भी राहत सामग्री बांटी गई है। इसके अलावा न्यू दाउदनगर, वैष्णवीपुरम, पीली कॉलोनी, नंदपुरम, कृष्ण लोक, मथुरा विहार, सावित्री नगर, लोहरामऊ, ऊंचा टीला, शिव शक्ति नगर और राम विहार में भी प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। राहत अभियान के तहत राशन के साथ भोजन के पैकेट, पेयजल, दवाएं, सब्जियां और दूसरी जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई गई हैं। अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ की स्थिति सामने आने के बाद से ही प्रभावित क्षेत्रों के हालात की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र का दौरा करने के साथ फोन और वीडियो कॉल के जरिए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी रखी जाए और कोई भी जरूरतमंद परिवार सहायता से वंचित न रहे। क्षेत्र में जलनिकासी, सफाई, फॉगिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, सेफ्टी टैंकों की सफाई, बिजली व्यवस्था, सड़कों और गलियों की मरम्मत तथा नालों की सफाई जैसे काम भी कराए जा रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लार्वा रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। इन कार्यों की समीक्षा के लिए सांसद प्रतिनिधि, जनसंपर्क अधिकारी, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच समन्वय बनाया गया है, ताकि लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जा सके। जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता राहत अभियान में जुटे राहत सामग्री वितरण अभियान में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता और सहयोगी संस्थाएं भी मदद कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में BJP विधायक और सपा नेता भिड़े:छर्रा में MLC चुनाव पर बवाल को लेकर एक दूसरे पर लगाए आरोप
    Next Article
    आबूलेन पर 5 से 7 नवंबर तक सजेगा फूड फेस्टिवल:स्ट्रीट फूड से लेकर नेशनल-इंटरनेशनल डिशेज तक का मिलेगा स्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment