Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पकड़ा:पति पीछा करते हुए होटल पहुंचा, फिर पुलिस बुलाई; 3 साल पहले लव मैरिज की थी

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी का पीछा कर पति होटल पहुंचा। जैसे ही वह अपने प्रेमी के साथ कमरे के अंदर गई। वैसे ही पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ बाहर निकाला। पुलिस तीनों को थाने ले गई। यहां पुलिस ने महिला को उनके घरवालों को सौंप दिया। महिला ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना थाना क्वार्सी का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला तीन साल पहले लड़की ने लव मैरिज की थी आकाश कुमार ने बताया कि मेरी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले जुलाई 2021 में हुई थी। हमने लव मैरिज की थी। लड़की ने ही शादी के लिए दबाव बनाया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही हमारे रिश्तों में तनाव होने लगा। वह आए दिन मुझसे झगड़ा करने लगी। उसका व्यवहार बदल गया। मुझे उस पर शंका होने लगी। फिर मैंने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। पता चला कि मेरी पत्नी का मोहल्ले के ही एक युवक से उसका अफेयर है। मैंने विरोध किया तो पत्नी ने मुझे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। जब मैं नहीं माना तो उसने एक महीने पहले मुझ पर दहेज एक्ट में केस दर्ज करा दिया। रविवार को मैंने उसे पकड़ने की योजना बनाई। पत्नी को मैंने बताया कि मैं बहन के घर अलीगढ़ जा रहा हूं। फिर मैं घर से कुछ दूरी पर जाकर छिप गया। तभी मैंने देखा कि मेरी पत्नी घर से बाहर निकली। मोहल्ले वाले अपने बॉयफ्रेंड के साथ निकल गई। मैं भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा दोनों रामघाट रोड स्थित अतिथि होटल पहुंचे। यहां आईडी प्रूफ जमा कर कमरे में चले गए। इसके बाद मैंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। बॉयफ्रेंड आपत्तिजनक अवस्था में मिला ​पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। आकाश ने बताया कि मेरी पत्नी का बॉयफ्रेंड आपत्तिजनक स्थिति में था। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। फिर पुलिस उसे सेकंड फ्लोर से नीचे लेकर आई। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पति, पत्नी और उसके प्रेमी से पूछताछ की थी। आकाश ने शिकायत में अपनी जान-माल का खतरा बताया है। आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं प्रेमी के खिलाफ धारा 497 के तहत कार्रवाई की है। ………………. ये खबर भी पढ़ें- कारोबारी ने पत्नी की हत्या की, मामी से अफेयर था, तलाक चाहता था, संभल में पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। मृतका के भाई का आरोप है कि 3 साल से जीजा का अपनी मामी से अफेयर चल रहा था। वो उससे निकाह करना चाहता था। इसलिए बहन पर तलाक का दबाव बना रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर मायापति दुबे की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क:कोइरौना में ईंट भट्ठा, ट्रैक्टर व जेसीबी प्रशासन ने जब्त किए
    Next Article
    शाहजहांपुर में करंट लगने से महिला की मौत:सिधौली के पीरु गांव में खेत पर चारा लेने गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment