Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर मायापति दुबे की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क:कोइरौना में ईंट भट्ठा, ट्रैक्टर व जेसीबी प्रशासन ने जब्त किए

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही जिले में पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर मायापति दुबे और उसके भाइयों की करीब दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। सोमवार को थाना कोइरौना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित संपत्तियों पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने लगभग 1 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये कीमत का एक ईंट भट्ठा और करीब 38 लाख रुपये अनुमानित कीमत के तीन वाहन (दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी) जब्त किए। कुर्क की गई संपत्ति गैंगलीडर मायापति दुबे, उसके भाई रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे व उनके परिजनों के नाम पर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की घोषणा की गई और ईंट भट्ठे पर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल और सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय की मौजूदगी में पुलिस टीम ने यह पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों के अनुसार, गैंगस्टर मायापति दुबे और उसके गैंग के खिलाफ कोइरौना थाने में मुकदमा संख्या 112/25 दर्ज है। आरोप है कि आरोपियों ने अपराध से अर्जित अवैध धन से यह संपत्ति बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, मायापति दुबे, रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे पुत्र काशी प्रसाद दुबे निवासी बारीपुर, थाना कोइरौना के खिलाफ 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू हुई परीक्षा:वाराणसी मंडल के चार जनपदों में 8.14 लाख परीक्षार्थी शामिल
    Next Article
    अलीगढ़ में बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पकड़ा:पति पीछा करते हुए होटल पहुंचा, फिर पुलिस बुलाई; 3 साल पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment