Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में लाइब्रेरी में लगी आग:लपटें निकलती देख फायर ब्रिगेड को दी सूचना, आधे घंटे में पाया काबू

    1 day ago

    2

    0

    अलीगढ़ के सूत मिल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे एक लाइब्रेरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना थाना बन्ना देवी क्षेत्र स्थित नीवरी हाउस की दूसरी मंजिल पर संचालित इंस्प्रिट लाइब्रेरी की है। उस समय लाइब्रेरी बंद थी और अंदर कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था। एलमपुर गढ़िया निवासी शिवम अपनी किताब लेने पहुंचे। उन्होंने लाइब्रेरी से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। किताबों तक फैल गई थी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लाइब्रेरी में रखी किताबों और अन्य सामान तक फैल गई थी, जिससे पूरे परिसर में धुआं भर गया। सूचना मिलते ही थाना बन्ना देवी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। समय रहते बुझी आग, टला बड़ा नुकसान फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगी आग थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व ईओ ने चेयरमैन के खिलाफ बयान दर्ज कराए:शामली चेयरमैन अरविंद संगल की मुश्किलें बढ़ीं, SC/ST मामले में सुनवाई
    Next Article
    झांसी में 13,883 अभ्यर्थियों ने TET परीक्षा दी:दूसरे दिन 20 केंद्रों पर हुआ पेपर, एडीएम और एसपी सिटी ने निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment