Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड टूटा:3 जुलाई को 108 मिमी बरसात, गर्मी से लोगों को मिली राहत

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर शहर में मानसूनी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। शाम को शुरु हुई बारिश के बाद सुबह तक मौसम सुहावना बना रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को 108.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 2011 में एक जुलाई को 101 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार दोपहर में बारिश थमने और आसमान साफ होने के बाद तेज धूप निकल आई। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से उमस बढ़ गई और लोगों को फिर पसीना बहाना पड़ा। वहीं शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए और हल्की बारिश से मौसम दोबारा खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। सुबह से धूप खिली है। 2 तस्वीरें देखिए… जुलाई की सामान्य बारिश का 39.8% पानी गिरा मानसून की पहली बारिश में ही जुलाई की कुल सामान्य बारिश का 39.8% पानी गिर गया। जुलाई महीने की सामान्य कुल बारिश 275.3 मिमी है। जबकि शुक्रवार को 109.8 मिमी बारिश हो गई। 2002 में हुई थी सबसे कम बारिश कानपुर में जुलाई में सबसे कम बारिश वर्ष 2002 में 25.6 मिमी हुई थी। जबकि वर्ष 2011 में एक जुलाई को 101 मिमी, 2012 में 6 जुलाई को 147.2 मिमी और 2017 में 5 जुलाई को 112.2 मिमी बारिश हुई। जलभराव की बन गई स्थिति बारिश के बाद शहर के गली व मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश थमने के घंटों बाद तक जलभराव से लोग परेशान रहे। हालांकि मौसम सुहावना होने के बाद रात में गंगा बैराज स्थित मैगी प्वाइंट, मोतीझील, मालरोड व शहर के पार्कों में लोगों की भीड़ पहुंची। मानसून सक्रिय है मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून सक्रिय है। इसके साथ कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन व ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। आने वाले 24 घंटों में आंधी व बारिश का अलर्ट है। ऐसे में रात का तापमान गिरेगा। यदि दिन में आसमान साफ हुआ तो तेज धूप निकलेगी जो कि गर्मी का एहसास कराएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जितेंद्र उर्फ ढालू के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू:बदायूं प्रशासन 10 जुलाई तक कोर्ट में देगा रिपोर्ट, 50 हजार का इनामी बदमाश था
    Next Article
    प्रेम संबंध में बाधक बने मासूम का अपहरण, हमला:अमरोहा में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment