Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की कीमत उड़ा देगी होश, 2 लाख में मिलेंगे ये Premium Features!

    11 hours ago

    2

    0

    सैमसंग अगले महीने अपने नए फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 मार्केट में उतार सकता है। लेकिन इस बार असली हाइप कुछ और ही है। खबरों की मानें तो कंपनी अपने बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन का एक नया और ज्यादा चौड़ा मॉडल भी ला रही है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस पर खुद कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत?लीक्स के मुताबिक, सैमसंग अपना नया Galaxy Z Fold 8 Wide फोन 22 जुलाई, 2026 को लॉन्च कर सकता है। अगर जेब ढीली करने की बात करें, तो इस प्रीमियम फोन की कीमत ₹1,80,000 से ₹2,00,000 के बीच होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: क्या आप भी Smartphone के Volume Button से सिर्फ आवाज़ कंट्रोल करते हैं? जानें ये 10 Secret Tricksक्या होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स?इस फोन में 7.6 इंच की बड़ी अंदरूनी स्क्रीन और बाहर की तरफ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों ही स्क्रीन्स सुपर स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी। फोन को सुपरफास्ट बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही, फोन में 4,800mAh की तगड़ी बैटरी और उसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दामकैमरा सेटअप कैसा होगा?फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के बैक साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। वहीं, क्रिस्प सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 10MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Europe में जानलेवा Heatwave का कहर, 2003 जैसे संकट की आहट, मौत का आंकड़ा बढ़ा
    Next Article
    Ketan Agarwal Murder: चेतन और सिया को नहीं मिली राहत, फिलहाल 14 दिन और खानी पड़ेगी जेल की हवा, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment