Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन दिखाकर भारत पर क्या बोल गया अमेरिका, फिर लगा झटका!

    10 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के एक बड़े नेता ने अचानक अपना फोन उठाया और भारत पर बड़ा ऐलान कर दिया लेकिन इसी के साथ अमेरिका ने एक बड़ी गलती भी कर दी। गलती भी ऐसी जो अमेरिका के पतन का कारण बनने वाली है। एक कार्यक्रम में अमेरिकी सेनेटर स्टीव डेंस ने अचानक अपना फोन उठाया और भारत पर बड़ा बयान दे दिया। अमेरिकी सेनेटर स्टीव डेंस ने कहा कि मैं जब भी चीन जाता हूं तो मेरा यह फोन मेरे साथ बीजिंग नहीं जाता। यह फोन वाशिंगटन में मेरे डेस्क पर ही रहता है। लेकिन जब मैं भारत जाता हूं तो यह फोन मेरे साथ रहता है। यही एक भरोसेमंद सहयोगी और दोस्त होने का उदाहरण है। मैं चीन के लिए ऐसा नहीं कह सकता।  इसे भी पढ़ें: 250 साल पहले कैसे आजाद हुआ अमेरिका, बिखरी हुई कंगाल कॉलोनी के दुनिया की सबसे बड़ी ताकत को हराने की कहानीस्टीव डेंस ने बताया कि सारा खेल ट्रस्ट का है। हम भारत पर ट्रस्ट करते हैं लेकिन चीन पर नहीं। अमेरिका जानता है कि चीन पर विश्वास करना उसे बर्बाद कर सकता है। लेकिन अमेरिका ने यही गलती पाकिस्तान के साथ कर दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान को अपना ट्रस्टेड पार्टनर कहा। अब इसका नतीजा क्या हुआ? अमेरिका का एक बड़ा शहर टैक्सेस अमेरिकियों के हाथ से निकलता जा रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका के टैक्सेस में ही सबसे ज्यादा पाकिस्तानी रहते हैं। इन पाकिस्तानियों ने दूसरे देशों से आए मुस्लिमों के साथ मिलकर पूरे टेक्सास की डेमोग्राफी बदल दी है। पिछले दो दशकों में टेक्सस में कई नई मस्जिदें, कई इस्लामी स्कूल और इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर भारी मात्रा में बढ़ गए हैं। टेक्सस में सड़कों के इस्लामिक नाम रख दिए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक टेक्सास में मुस्लिम आबादी पिछले कुछ वर्षों के दौरान 172% बढ़ गई है। इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में Bull Run जारी, IT Stocks की चमक से Sensex-Nifty लगातार तीसरे दिन मजबूतइनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान के ट्रस्टेड पाकिस्तानी है। हाल ही में एक खबर आई थी कि मुस्लिम टेक्सास के अंदर एक शरिया शहर बनाने की तैयारी में थे। यहां पर सिर्फ मुस्लिमों को घर मिलता, हलाल सर्टिफाइड सामान, शरिया स्कूल और होटल सब बनने थे। यानी टेक्सास के अंदर एक मुस्लिम शहर बसाने की तैयारी थी। हालांकि अमेरिकियों के विरोध के बाद इस प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया गया है। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि टेक्सास में एक भारतीय को अपना घर बेचने से पहले भगवान गणेश की मूर्ति हटानी पड़ गई क्योंकि भगवान गणेश की मूर्ति के चलते मुस्लिम यह घर लेने को तैयार नहीं थे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऐसे मारता है भारत...इस राष्ट्रपति ने डरते हुए बताई मोदी की ताकत
    Next Article
    1 लाख करोड़ की धांसू डील, UAE के साथ मिलकर Adani Group ने खोल दिया खजाना!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment