Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सीमा रेलवे क्रॉसिंग हमेशा के लिए बंद:लोगों ने जताई नाराजगी, वैकल्पिक रास्ता शुरू करने की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर करीब 100 साल से शहर के लोगों की आवाजाही का जरिया रही सीमा रेलवे क्रॉसिंग (गेट नंबर-110) अब स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। सोमवार को रेलवे ने क्रॉसिंग के दोनों ओर रास्ता बंद कर चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया। काम शुरू होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। लोगों का कहना है कि रेलवे ने फाटक तो बंद कर दिया, लेकिन आने-जाने के लिए सुविधाजनक वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रास्ता शहर और सिविल लाइंस के बीच आवाजाही का अहम लिंक था। एएमयू, कोर्ट, स्कूल, बाजार और मतदान केंद्रों तक जाने के लिए भी लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते थे। अब फाटक बंद होने से लोगों को दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। रेलवे ने शुरू कराया चहारदीवारी का काम सोमवार दोपहर रेलवे कर्मचारी, जेसीबी और मजदूर मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ निर्माण सामग्री डालकर रास्ता बंद करने का काम शुरू किया गया। ट्रैक के पास सड़क का कुछ हिस्सा भी उखाड़ दिया गया। चहारदीवारी बनती देखकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और काम रुकवाने की मांग की। विरोध की आशंका को देखते हुए आरपीएफ के साथ कई थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सुरक्षा कारणों से क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती हैं ट्रेनें रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रेलखंड पर ट्रेनें करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती हैं। क्रॉसिंग पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। रेलवे का कहना है कि संकरा रास्ता होने के कारण यहां अंडरपास या ओवरब्रिज बनाना भी आसान नहीं है। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए फाटक बंद करना जरूरी था। 50 मीटर दूर कठपुला, 500 मीटर पर जेल रोड ओवरब्रिज रेलवे के मुताबिक क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर दूर कठपुला की तरफ रास्ता है। वहीं करीब 500 मीटर दूर जेल रोड ओवरब्रिज भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इन रास्तों से दूरी बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को होगी। लोगों ने पैदल रास्ते की मांग की दिनभर काम चलने के बाद शाम तक क्रॉसिंग से आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। लोगों ने अधिकारियों से कम से कम पैदल आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ता देने की मांग की। उनका कहना है कि अगर वाहनों के लिए फाटक बंद किया जा रहा है तो पैदल लोगों के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की जानी चाहिए। मौके पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह, सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह, सीओ देवी धनंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस सत्यवीर सिंह और स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे का सुरक्षा संबंधी फैसला अपनी जगह है, लेकिन इतने लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे रास्ते को बंद करने से पहले सुविधाजनक वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। उन्होंने प्रशासन से मामले पर दोबारा विचार कर पैदल रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नलकूपों को 16 घंटे बिजली देने की मांग:भाकियू टिकैत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, चकरोड पक्के कराने की भी मांग
    Next Article
    छात्र सुसाइड केस में परिजन जम्मू से कानपुर पहुंचे:पिता बोले- मौत से पहले गर्लफ्रेंड ने कहा 'बेटे की शक्ल अच्छी नहीं, मेरे सामने मत आने देना'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment