Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र सुसाइड केस में परिजन जम्मू से कानपुर पहुंचे:पिता बोले- मौत से पहले गर्लफ्रेंड ने कहा 'बेटे की शक्ल अच्छी नहीं, मेरे सामने मत आने देना'

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य शर्मा (22) सुसाइड कांड के बाद परिवार के लोग मंगलवार को जम्मू से पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। इसके साथ ही बेटे की गर्लफ्रेंड के खिलाफ रावतपुर थाने में तहरीर भी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की गर्लफ्रेंड ने चार दिन पहले उन्हें फोन कर कहा था, ‘तुम्हारे बेटे की शक्ल अच्छी नहीं है, उससे बोलो मेरे सामने न आया करे।’ इसके बाद उन्होंने बेटे को कॉल करके कहा था कि कानपुर पढ़ाई करने के लिए भेजा है कि ये सब कर रहे हो। फिर दो दिन पहले उन्हें अचानक बेटे की सुसाइड की सूचना मिली। पिता ने गर्लफ्रेंड पर बेटे के उत्पीड़न और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने और गर्लफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इकलौते बेटे की मौत से पिता और मां रो-रो कर बेहाल मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी, भांगड़ी, राजौरी निवासी विजय कुमार शर्मा बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी सुषमा शर्मा और इकलौता बेटा आदित्य था। पिता के मुताबिक, आदित्य करीब तीन साल पहले सीएसजेएमयू से बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बैचलर डिग्री) में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसने करीब दो साल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। इसके बाद छोटा लखनपुर, शारदा नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। पिता का आरोप है कि उसके रूम के बगल में रीता सोनी (काल्पनिक नाम) नाम की छात्रा भी रहने लगी थी। दोनों जब कमरा लेने गए थे तो केयरटेकर से छात्रा ने आदित्य को अपना भाई बताया था। दोनों आमने-सामने अलग-अलग कमरों में रहते थे। विजय कुमार शर्मा के मुताबिक, घटना से करीब चार दिन पहले छात्रा ने उन्हें फोन किया और बेटे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसने कहा कि आदित्य की शक्ल अच्छी नहीं है और उससे कहें कि वह उसके सामने न आए। इस पर पिता ने बेटे को फोन किया। आदित्य ने उन्हें बताया कि दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ है, इसी वजह से वह नाराज है। बेटे ने पिता से कहा कि वे परेशान न हों। पिता के मुताबिक, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना गंभीर रूप ले लेगा। नीम करौली दर्शन से लौटने के बाद लगाई फांसी पिता ने बताया कि शनिवार सुबह आदित्य और छात्रा नीम करौली दर्शन के लिए गए थे। दोनों रविवार शाम करीब पांच बजे वापस लौटे। इसके कुछ समय बाद ही आदित्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार, शाम करीब सात बजे छात्रा ने फोन कर उन्हें आदित्य के फांसी लगाने की जानकारी दी। छात्रा का कहना था कि उसने आदित्य को फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस से हैलट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार जम्मू से कानपुर के लिए रवाना हो गया। सोमवार देर रात परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मंगलवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ‘बेटे को रेडियोलॉजी टेक्नीशियन बनने भेजा था, अब उसकी लाश लेकर जाऊंगा’ पिता विजय कुमार शर्मा, चाचा संजीव कुमार समेत परिवार के अन्य लोग पोस्टमॉर्टम हाउस में मंगलवार को शव देखते ही फफक पड़े। पिता ने कहा कि बेटे का कानपुर यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी टेक्निशीयन बनने के लिए दाखिला कराया था, मुझे क्या पता था कि उसका शव लेकर घर लौटना पड़ेगा। इतना कहते ही वह रोने लगे। बोले, “घर जाकर पत्नी को क्या मुंह दिखाऊंगा। उसकी भी हालत खराब हो गई है।” इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे तो इकलौते बेटे की मौत से मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। इस गर्लफ्रेंड ने ही उसका जीवन तबाह किया और सुसाइड करने पर मजबूर किया है। वो इस कदर मेरे बेटे पर हावी हो गई थी कि मुझे भी कॉल करके बेटे को उल्टा सीधा बोलती थी, इस बात से मेरा बेटा अवसाद में चला गया और यह कदम उठाया। मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद छात्रा भी हैलट में भर्ती छात्र को फंदे से उतारकर हैलट अस्पताल ले जाने वाली छात्रा की भी घटना के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसने सीने में दर्द और मानसिक परेशानी की शिकायत की। सोमवार को उसे हैलट के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत पहले से सामान्य है। सीसीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज : डीसीपी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि छात्र के पिता ने कार्यालय आकर तहरीर दी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। छात्र और छात्रा के बीच हुई बातचीत की जानकारी के लिए सीसीडीआर निकलवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सीमा रेलवे क्रॉसिंग हमेशा के लिए बंद:लोगों ने जताई नाराजगी, वैकल्पिक रास्ता शुरू करने की मांग
    Next Article
    पूर्व चेयरमैन और बेटे पर घर में घुसकर हमला:ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद हुआ हमला, पिता गोरखपुर रेफर, 3 पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment