Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सिपाही ने महिला से की अश्लील बातें:रेप पीड़िता से बोला– मेरे कमरे पर आएगी तो दर्ज होगा केस, SSP ने किया सस्पेंड

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्वार्सी थाने की पटवारी नगला चौकी पर तैनात एक दीवान (मुख्य आरक्षी) पर पीड़ित युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दीवान ने केस दर्ज करने के बदले उसे होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का दबाव बनाया। मामला की जानकारी होने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी दीवान इमरान खान के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर उसे सस्पेंड कर दिया है। दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची थी पीड़िता ​जमालपुर निवासी पीड़िता ने जीशान नाम के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में दी थी। इस मामले की जांच पटवारी नगला चौकी पर तैनात दीवान इमरान खान को सौंपी गई थी। ​पीड़िता का आरोप है कि जांच के बहाने दीवान ने उसे चौकी बुलाया। व्हाट्सएप कॉल करने के लिए बोला पीड़िता के पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद सिपाही इमरान ने उससे घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कहा कि वह आरोपी को बुलाकर पूछताछ करेगा। बाद में घर जाते समय सिपाही ने महिला से व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। ​'ईद के कपड़े दिलाऊंगा, होटल चल' ​पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि व्हाट्सएप कॉल करने पर सिपाही ने आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर दिया। सिपाही ने उससे आपत्तिजनक फोटो भेजने के बदले ईद के कपड़े दिनाने की बात कही। सिपाही बोला– मेरे साथ होटल चल, तू भी मुसलमान है, हम भी मुसलमान हैं। मैं उसको जेल भेज दूंगा और मुकदमा भी लिखवा दूंगा। इसके बदले में उसे कमरे पर आना पड़ेगा। कुरान का वास्ता, दी जेल भेजने की धमकी दर्ज कराए मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसे कमरे पर बुलाने के लिए कुरान का वास्ता भी दिया। कहा कि मेरे कमरे पर आकर कुरान की कसम खा, अगर किसी को यह बात बताई तो तू मेरा मरा हुआ मुंह देखेगी। इसका विरोध करने पर सिपाही ने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर वह कमरे पर नहीं आई तो उसके विरोधी के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात उल्टा उसे ही जेल भेज देगा। हालांकि महिला ने दीवान की इन गंदी बातों की रिकॉर्डिंग कर ली। एसएसपी ने दर्ज कराया मुकदमा एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी सिपाही के बाद क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 2006 बैच का है सिपाही आरोपी सिपाही मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह 2006 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। आरोपी सिपाही इमरान का कहना है कि उनके पास महिला की जांच आई थी। उन्होंने केवल महिला से पूछताछ की थी। महिला के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में टेंपो की टक्कर से युवक की मौत:साइकिल से सिकंद्राराऊ जाते समय हुआ हादसा, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    नवरात्र के पहले दिन बबीता चौहान ने किया कन्या पूजन:बच्चियों का कर कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment