Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में टेंपो की टक्कर से युवक की मौत:साइकिल से सिकंद्राराऊ जाते समय हुआ हादसा, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंद्राराऊ में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। कासगंज रोड पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुभाष पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सिकंद्राराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव नावली रामपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सुभाष अपने गांव नौरथा इसेपुर से साइकिल पर सवार होकर सिकंद्राराऊ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इन चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक सुभाष ग्राम नौरथा का निवासी था। उसके पिता नवाब सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यापक हैं। सुभाष की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका दो से तीन महीने का एक मासूम बच्चा भी है। वह खेती-बाड़ी का काम करता था। उसका एक छोटा भाई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो और टेंपो चालक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस राज में गैस कनेक्शन के लिए जमीन बेचनी पड़ती:मंत्री दिनेश प्रताप बोले- अब हर घर तक पहुंच रही गैस, विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा
    Next Article
    अलीगढ़ में सिपाही ने महिला से की अश्लील बातें:रेप पीड़िता से बोला– मेरे कमरे पर आएगी तो दर्ज होगा केस, SSP ने किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment