Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में युवक पर चाकू से हमला:गर्दन बचाई तो चाकू से कट गई नाक और गाल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के महुआखेड़ा क्षेत्र में दहेज के मुकदमे की रंजिश में लाइब्रेरी से घर लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार किया। बचाव के दौरान चाकू उसके चेहरे पर लग गया, जिससे उसकी नाक और गाल कट गए। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शनिवार को पीड़ित ने महुआखेड़ा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। लाइब्रेरी से लौटते समय किया हमला पवन कुमार के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह तलाशपुर बंबा के पास खल स्पेलर के निकट स्थित अपनी लाइब्रेरी से घर लौट रहा था। रास्ते में अमन चौधरी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिल गया। आरोप है कि अमन के हाथ में बड़ा चाकू था। उसने आते ही जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। बचाव में चेहरे पर लगा चाकू पवन ने गर्दन पर हो रहे वार से बचने की कोशिश की तो चाकू उसके चेहरे पर लग गया। इससे उसकी नाक और गाल पर गहरा घाव हो गया। वह सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर उसकी मां, भाई राहुल और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भाभी ने दर्ज कराया था दहेज का मुकदमा पवन ने पुलिस को बताया कि अमन चौधरी की बहन पूजा चौधरी उसकी भाभी थी। उसने पवन और उसके परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे को लेकर अमन उससे रंजिश मानता है। पीड़ित ने इसी रंजिश में हमला कराने का आरोप लगाया है। जेएन मेडिकल से छुट्टी मिलने के बाद दर्ज कराया केस घटना के बाद पवन के भाई ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उसे पहले दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर वह थाने पहुंचा। उसने खुद और परिवार की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार देर शाम तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुका छिपी खेलते-खेलते बिजली के पैनल में घुस गया 11 साल का बच्चा, करंट ने सूनी कर मां की गोद
    Next Article
    शिक्षक-भर्ती के दो अभ्यर्थियों की शादी में अनोखा प्रदर्शन:जयमाल के मंच पर साथियों ने आरक्षण की कमियों को दूर करने के नारे लगाए, टोपी पहनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment