Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दक्षिणी Nigeria के बायेल्सा में बड़ा Boat Accident, कम से कम 24 यात्रियों की मौत

    2 hours from now

    2

    0

    दक्षिणी नाइजीरिया में एक नाव के पलटने से उसमें सवार कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मांजो इजेकी ने एक बयान में बताया कि लोग नाव से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी शुक्रवार को देश के दक्षिण-दक्षिण क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में वह डूब गई।उन्होंने कहा कि तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग लापता हैं। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने शुक्रवार को बताया कि 24 अन्य लोगों को बचा लिया गया।अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि नाव में कुल कितने यात्रियों के सवार होने का अनुमान है। मोहम्मद ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि नाव में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रियों ने नाव चालक से नाव को किनारे की ओर ले जाने को कहा लेकिन उसने ऐसा करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया।उन्होंने बताया कि नाव चालक घटनास्थल से कथित तौर पर फरार हो गया और नाव के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया। इस हादसे के बाद बायेल्सा राज्य सरकार ने नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। बायेल्सा की सूचना आयुक्त एबिउवो कोकू-ओबियाई ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने, तेज गति से नाव चलाने, लापरवाही बरतने और जीवन रक्षक जैकेट के बिना यात्रा करने पर रोक लगनी चाहिए।कोई भी यात्रा जान से बढ़कर नहीं है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mexico में FBI के वांछित Fausto Isidro Meza Flores की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, 11 मरे
    Next Article
    Iran ने भूमिगत ठिकाने पर नई मिसाइल लॉन्चर प्रणाली का किया अनावरण

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment