Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 136 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा:कॉपियों में रुपए मानी जाएगी नकल की सामग्री, 8 हजार CCTV लगाए; होगी लाइव मॉनिटरिंग

    8 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल के लिए बदनाम अलीगढ़ की अतरौली तहसील पर अधिकारियों की विशेष नजर है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 8,417 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग के लिए नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम भी बनाया गया। बुधवार से शुरू हो रही परीक्षा में 1,01,544 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ​कॉपियों में रुपए रखे तो होगी FIR ​अक्सर देखा जाता है कि छात्र पास होने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में रुपए रख देते हैं। इसे रोकने के लिए दिशा निर्देश भी जारी हो चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि बोर्ड के फैसले के मुताबिक अगर किसी भी छात्र की कॉपी से पैसे निकलते हैं, तो उसे नकल सामग्री माना जाएगा। इस पर उसके खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। घटी छात्रों और केंद्रों की संख्या ​इस बार जिले में परीक्षार्थियों और केंद्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले साल के मुकाबले करीब ढाई हजार परीक्षार्थी कम हैं। डीआईओएस ने बताया कि इसका मुख्य कारण परीक्षाओं में बढ़ती सख्ती और पारदर्शिता है। नकल की संभावना खत्म होने की वजह से संख्या कम हुई है। अकेले अतरौली क्षेत्र में इस बार करीब 56 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पहले 100 से अधिक परीक्षा केंद्र हुआ करते थे। लगाए गए नाइट विजन कैमरे नकल को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम पर नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। इससे नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापकों और क्लासरूम की गतिविधियों को लाइव देखा जा सकता है। वहीं पूरे जिले में 11 संवेदनशील और 2 अति-संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। आज हिंदी की परीक्षा पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 से 11: 45 बजे तक है। इस परीक्षा में 51514 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसके लिए 50030 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ​परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों की विशेष टीमें पहले दिन से ही केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी ताकि नकल माफिया के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस की गौकशों से मुठभेड़:फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट, दो भाग गए; अवैध असलहा बरामद
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बदायूं में बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment