Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल निगम और समाज कल्याण विभाग के कई कर्मचारी गैरहाजिर:हाथरस में सीडीओ ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पीएन दीक्षित ने आज बुधवार को जल निगम और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों कार्यालयों में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जल निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान धीरज सिंह (कनिष्ठ सहायक), राहुल कुमार श्रीकरन सिंह गोला (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी), हरी सिंह और हरिओम अनुपस्थित मिले। हालांकि, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर बताए गए। राहुल कुमार और करन सिंह गोला कल भी अनुपस्थित थे। CDO ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश... उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी टिप्पणी के साथ पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। यहां बृजमोहन (पर्यवेक्षक) अनुपस्थित पाए गए। CDO ने बृजमोहन का भी आज का वेतन अगले आदेश तक रोकने का आदेश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी टिप्पणी के साथ पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज:मेरठ में 22 फरवरी को रैपिड-मेट्रो का शुभारंभ, जनसभा को भी संबोधित करेंगे
    Next Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' मूवी का विरोध:सपा ने रिलीज रोकने की मांग की, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- फिल्म नहीं चलने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment