Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' मूवी का विरोध:सपा ने रिलीज रोकने की मांग की, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- फिल्म नहीं चलने देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है और सिनेमाघरों को इसे प्रदर्शित न करने की चेतावनी दी है। बुधवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के सदस्यों ने संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि संदीप तोमर द्वारा निर्मित 'यादव-जी की लव स्टोरी' नामक फिल्म में यादव जाति का कोई पात्र नहीं है। आरोप है कि फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने यादव जाति की छवि खराब करने के इरादे से यह नाम दिया है, जिससे यादव समाज में आक्रोश है और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि फिल्म में यादव और मुस्लिम समुदाय के बीच की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने कहा- हमें कहानी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन फिल्म की अभिनेत्री ने इसे 'लव जिहाद' पर आधारित बताया है। यादव के अनुसार, फिल्म में यादव समुदाय की बेटी और मुस्लिम लड़के को दिखाया गया है, जो एक विवादित विषय है और इससे समाज में भारी रोष है। सुनील यादव ने चेतावनी दी कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म का कड़ा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से फिल्म को 27 फरवरी को रिलीज न करने की मांग की है। यदि फिल्म रिलीज होती है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और इसे किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। सपा के जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से आज हमने ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। जो अभी 27 फरवरी को 'यादव-जी लव स्टोरी' फिल्म रिलीज होने जा रही है हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। जिस तरह से फिल्म में दिखाया गया है, हम उसका भी विरोध करते हैं। इससे हमारे सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुंची है और समाज के युवाओं में गलत संदेश जाएगा। इस फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। जिलाधिकारी महोदय को फिल्म के पात्रों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश चंद्र दिवाकर, अरविंद यादव, राहुल यादव, अनूप कुमार, मनीष यादव, ताहिर उल्ला खान, लव कुमार, रवि कुमार, शिवम यादव, पप्पू यादव, मोहित, यादवेंद्र यादव, वीरेश यादव और सूरजपाल यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल निगम और समाज कल्याण विभाग के कई कर्मचारी गैरहाजिर:हाथरस में सीडीओ ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
    Next Article
    'छुट्‌टी मांगी तो SO ने मारने के लिए दौड़ाया':बस्ती में रोते हुए DIG ऑफिस पहुंची कांस्टेबल, बोलीं-इंस्पेक्टर कहता है- जीजा कहो, पर्सनल नंबर पर बात करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment