Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी:2 हमलावरों ने सिर में सटाकर मारीं गोलियां, तीमारदारों में भगदड़ मची, पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया

    4 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में अस्पताल में भर्ती मरीज की गोली मार दी। दो हमलावरों ने सिर में तमंचा सटकाकर गोली मारी और भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल में भगदड़ मच गई। वारदात थाना क्वार्सी क्षेत्र की है। खैर के गांव अहरौला में रहने वाले वेदपाल (32) करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका एक हाथ टूट गया था। सोमवार सुबह उन्हें मैरिस रोड स्थित रेणुका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर बेड संख्या- 15 पर भर्ती थे। दोपहर करीब 3 बजे उनके हाथ का ऑपरेशन हुआ। रात करीब 9.30 बजे उनके पिता और अन्य घरवाले ऊपर से नीचे आ गए। तीमारदारों के सामने मारी गोली, फिर भागे रात करीब 10 बजे वेदपाल अपने बेड पर थे। तभी दो युवक वार्ड में दाखिल हुए। वहां मौजूद तीमारदारों के बीच हमलावरों ने वेदपाल के सिर में नजदीक से गोली मार दी। ​घटना के वक्त वार्ड में वेदपाल की देखभाल के लिए एक व्यक्ति और बगल के बिस्तर पर दूसरा मरीज भी मौजूद था। ​सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सिकंदराराऊ के रहने वाले सुधीर ने बताया मैं वेदपाल के बेड के पास ही भर्ती था। रात को मैं सो रहा था। तभी गोली चलने की आवाज सुनी तो मैं जागा। मैंने देखा कि एक आदमी के हाथ में तमंचा था। वह यहां से भाग गया। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। ………………… यह खबर भी पढ़ें… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर उसका सिर फट गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, ड्रग्स की लत से जूझ रही थी 2 साल के बच्चे की मां
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम में 10 पार्षद मनोनित:गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य का भी नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment