Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम में 10 पार्षद मनोनित:गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य का भी नाम

    1 hour ago

    1

    0

    सरकार की ओर से नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था। गोरखपुर नगर निगम में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी होंगे। इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। 10 लोगों की सूची में 4 वैश्य, दो क्षत्रीय, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जाति, एक निषाद एवं एक कायस्थ समाज से शामिल किए गए हैं। एक महिला को भी मनोनित किया गया है। GDA बोर्ड के सदस्य भी हैं दुर्गेश गोरखनाथ मंदिर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी दुर्गेश बजाज को एक बार फिर तवज्जो मिली है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) बोर्ड में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल से ही वह सदस्य के रूप में बैठ रहे हैं। अब उन्हें नगर निगम में भी पार्षद मनोनित किया गया है। दुर्गेश महानगर के मिर्जापुर चौक के रहने वाले हैं। इसी तरह जैन मंदिर गली, दीवान बाजार के निवासी चंदन आर्य को भी पार्षद बनाया गया है। वह भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी भी हैं। पूर्व पार्षद आलोक सिंह विशेन को भी मिली जिम्मेदारी इस सूची में पूर्व निर्वाचित पार्षद आलोक सिंह विशेन को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह घोष कंपाउंड, बशारतपुर के रहने वाले हैं। इसी तरह गोरखनाथ, लच्छीपुर 10 नंबर बोरिंग के वीर सिंह सोनकर को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। इन्हें भी किया गया मनोनित सरकार की ओर से बिलन्दपुर के न्यू कालोनी निवासी रितेश सिंह बब्बू को भी मनोनित किया गया है। आवास विकास कालोनी झारखंडी, कूड़ाघाट के अष्टभुजा श्रीवास्तव, हसनगंज बसंतपुर के संजय कुमार वैश्य, ईडब्ल्यूएस 256, नेताजी सुभाष चंद बोस कालोनी निवासी शिवम पांडेय, रामगढ़ताल रामपुर निवासी अरविंद निषाद एवं सागर इंटरप्राइजेज हजारीपुर की संगीता जायसवाल को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी:2 हमलावरों ने सिर में सटाकर मारीं गोलियां, तीमारदारों में भगदड़ मची, पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया
    Next Article
    लखनऊ में नाबालिग से छेड़छाड़:धमकी देकर 80 हजार वसूले, स्कूल आने जाने के दौरान किया परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment