Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में फ्लैट का ताला काटकर कब्जे का आरोप:शिक्षिका बोलीं- अंदर जेवर, कैश और जरूरी दस्तावेज; रिश्तेदारों पर केस

    55 minutes ago

    1

    0

    सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित बरकात अपार्टमेंट में एक फ्लैट का ताला काटकर अंदर घुसने और कब्जा करने का मामला सामने आया है। बिहार के आरा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत खुशबू ने अपनी रिश्तेदार बुशरा और नाजरीन पर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेटकीपर ने फोन कर बताया- ताला काटकर अंदर घुसी रिश्तेदार खुशबू के मुताबिक, बरकात अपार्टमेंट फेज-A में उनका फ्लैट है। उनके बड़े भाई परवेज आलम यहां रहते हैं। कुछ समय पहले भाई गांव गए हुए थे। इसी दौरान अपार्टमेंट के गेटकीपर ने फोन कर बताया कि उनकी बहन बुशरा फ्लैट का ताला काटकर अंदर दाखिल हो गई हैं। सूचना मिलने पर खुशबू ने डायल-112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के अनुसार, पुलिस ने बुशरा से फोन पर बात कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया और कॉल काट दी। छुट्टी लेकर बिहार से अलीगढ़ पहुंचीं शिक्षिका पुलिस से सूचना मिलने के बाद खुशबू छुट्टी लेकर अलीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फ्लैट के अंदर रजिस्ट्री के मूल कागजात, जरूरी दस्तावेज, जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ है। ताला काटकर अंदर प्रवेश किए जाने के बाद उन्हें इन सामानों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। खुशबू ने पुलिस से फ्लैट में रहने की व्यवस्था कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुशरा पत्नी शादाब और नाजरीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अल्ला राजी को सौंपी गई है। पुलिस अब फ्लैट के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज, मौके की स्थिति और ताला काटकर अंदर प्रवेश किए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ससुराल आए युवक की मौत:पानी में उतराता हुआ मिला शव, बहराइच का रहने वाला था
    Next Article
    असोथर में किसान यूनियन का सम्मेलन:25 नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों को सम्मान पत्र देकर सौंपी गई जिम्मेदारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment