Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असोथर में किसान यूनियन का सम्मेलन:25 नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों को सम्मान पत्र देकर सौंपी गई जिम्मेदारियां

    56 minutes ago

    1

    0

    फतेहपुर के असोथर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन असोथर में ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं को गांव स्तर पर मजबूती से उठाने को लेकर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष नवल पटेल एवं युवा अध्यक्ष विवेक यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार के क्रम में 25 ग्राम अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। आयोजक एवं ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा ने कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, अतिथियों एवं नवनियुक्त ग्राम अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राम अध्यक्षों ने किसान हितों के लिए मजबूती से कार्य करने और संगठन को गांव स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में फ्लैट का ताला काटकर कब्जे का आरोप:शिक्षिका बोलीं- अंदर जेवर, कैश और जरूरी दस्तावेज; रिश्तेदारों पर केस
    Next Article
    केजीएमयू में स्टाइपेंड को लेकर छात्र एकजुट:नर्सिंग इंटर्न्स ने मांग उठाई, 7 को बैठक के बाद आंदोलन तय होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment