Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में गांजा तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला:कार चढ़ाने की कोशिश, 26 किलो गांजा बरामद; हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 26 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, देर रात सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। थाना रोरावर पुलिस एचपी पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तस्करों ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की और फरार हो गए। हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी दबोचे पुलिस ने पलटी कार से दो लोगों को पकड़ा। एक की पहचान थाना गोधा निवासी अख्तर पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई, जो हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की पहचान थाना क्वार्सी क्षेत्र के कमालपुर निवासी इजराईल पुत्र गफ्फार के रूप में हुई। उस पर छेड़खानी और मारपीट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कार से 26 किलो 75 ग्राम गांजा और अन्य सामान बरामद किया। एसपी सिटी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। आरोपियों के पास से दो महंगे मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अकराबाद से खरीदा था गांजा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांजा अकराबाद क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना से खरीदा था। वे लंबे समय से तस्करी के धंधे में लिप्त थे और इसी पैसे से कार व महंगे मोबाइल खरीदे थे। सिंडीकेट का होगा खुलासा पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आए हैं। जल्द ही पूरे सिंडीकेट का खुलासा कर गांजा खरीदने-बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में डॉक्टर के घर मिली बच्ची की लाश:मुंह को चींटियां खा चुकी थीं, बदायूं से 3 महीने पहले चंडीगढ़ गया था परिवार
    Next Article
    पुलिस ने साइबर ठगी के 23,208 रुपए वापस कराए:कानपुर देहात में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment