Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में गैस का संकट:होटलों के तंदूर बुझे, 500 रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

    15 hours ago

    1

    0

    इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की तपिश अब अलीगढ़ के जायके तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में आई भारी कमी ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि शहर के करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों ने अपने यहां तंदूर, कड़ाही और ग्रिल से बनने वाले व्यंजनों को बनाना बंद कर दिया है। संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो उन्हें अपने होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद करने पड़ सकते हैं। ​व्यापार का ऑपरेशनल चक्र बिगड़ा अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विवेक बगई ने इस संकट को उद्योग की रीढ़ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी का असर केवल खाने के स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे व्यापार का ऑपरेशनल चक्र बिगड़ गया है। गैस न होने से कच्चे उत्पाद हो रहे खराब तंदूर और ग्रिल वाले व्यंजनों के बंद होने के साथ-साथ अब दाल पकाने, ग्रेवी उबालने और स्टॉक बनाने जैसे बुनियादी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। गैस न होने के कारण भारी मात्रा में सब्जियां और मीट जैसे कच्चे उत्पाद खराब हो रहे हैं, जबकि संचालकों को स्टाफ की सैलरी, बिजली बिल और दुकान का किराया अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। गैस की कालाबाजारी की शिकायत ​इस किल्लत के बीच शहर में गैस की कालाबाजारी की शिकायतों ने भी जोर पकड़ लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन और सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर चेक करने की मांग कारोबारियों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व इस संकट का फायदा उठाकर कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं ताकि गैस सिलिंडरों को ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। उन्होंने मांग की है कि गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाए और वितरण व्यवस्था प्रशासन की सीधी निगरानी में हो। कालाबाजारी रोकने को जांच टीमें गठित ​प्रशासन ने इस मामले में जांच टीमें गठित कर दी हैं। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक कर खाद्य एवं रसद विभाग को छापेमारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी एजेंसी या बिचौलिया कालाबाजारी में लिप्त पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से एक परिवार को साल में 15 सिलिंडर मिल सकेंगे, जिसमें दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत:दो गंभीर घायल, एक बाइक पर सवार थे तीनों; शादी समारोह मे शामिल होने निकले थे
    Next Article
    रामपुर में मार्च में घना कोहरा छाया:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई, चालकों को दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment