Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारी:बदमाश बाइक, बैग और मोबाइल लेकर फरार, हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    जफराबाद क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी। बदमाश उनकी बाइक, बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोसाईपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव (पुत्र तेजू यादव) गोसाईपुर चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वे अपना केंद्र बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। केंद्र से लगभग 500 मीटर दूर ब्राह्मण बस्ती के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और गोली मार दी। गोली प्रेमचंद के सीने और पेट के बीच लगी है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी बाइक, बैग और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। गोली लगने के बाद प्रेमचंद यादव भागकर ब्राह्मण बस्ती पहुंचे और लोगों से मदद मांगी। ब्राह्मण बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद प्रेमचंद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्राइस्ट चर्च कॉलेज में रिसर्च वर्कशॉप शुरू:छात्रों को प्रोजेक्ट बनाने की तकनीक सिखाई, विशेषज्ञ बोले- शोध में ईमानदारी सबसे जरूरी
    Next Article
    सहारनपुर में तेज रफ़्तार कार हाइवे पर रेलिंग से टकराई:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, चालक गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment