Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मंगेतर ने युवती के नाम खुलवाया फर्म-खाता:खाली चेकों पर कराए साइन, केस दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान युवक ने युवती के दस्तावेज लेकर उसके नाम पर फर्म और बैंक खाता खुलवा लिया। आरोप है कि बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया और चेकबुक भी निकलवा ली। युवती से खाली चेकों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। बाद में खाते से बड़े ट्रांजैक्शन होने पर कन्नौज और फरीदाबाद पुलिस युवती के घर पहुंची। अब युवती ने मंगेतर के खिलाफ गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नौरंगाबाद छावनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी बरला के मदापुर निवासी मनमोहित कुमार उर्फ सोनू से तय होने की बात चल रही थी। जुलाई 2024 में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया था। इसके बाद मनमोहित ने बिजनेस शुरू करने की बात कही। उसने कहा कि फर्म युवती के नाम से खोली जाएगी। भरोसा करके युवती ने उसे आधार कार्ड और फोटो दे दिए। आरोप है कि मनमोहित ने आधार में युवती के पिता का मोबाइल नंबर हटाकर अपना नंबर दर्ज करा दिया। 19 जनवरी 2025 को एक मकान का किरायानामा भी बनवाया गया। युवती का कहना है कि उसने यह किरायानामा कभी देखा ही नहीं। इसके बाद 'मै वूमैन इंटरप्राइजेज' नाम से फर्म बनाई गई। युवती को इसका प्रोपराइटर बनाया गया और जीएसटी नंबर लिया गया। फर्म के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा की सासनी गेट शाखा में चालू खाता भी खुलवाया गया। आरोप है कि खाते में भी मनमोहित का मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया। उसने चेकबुक निकलवाई और युवती से खाली चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए। खाते में बड़े ट्रांजैक्शन, कन्नौज पुलिस पहुंची 26 अगस्त 2025 को कन्नौज पुलिस युवती के घर पहुंची। पुलिस ने खाते से हुए बड़े ट्रांजैक्शन के बारे में पूछताछ की। युवती ने बताया कि उसने खाते से कोई लेन-देन नहीं किया है। इसके बाद पुलिस मनमोहित को अपने साथ ले गई। युवती ने बाद में बैंक और जीएसटी विभाग से प्रक्रिया पूरी कर खाता और जीएसटी बंद करा दिया। करीब 10 महीने बाद 29 जून 2026 को फरीदाबाद पुलिस भी फ्रॉड के मामले में पूछताछ करने उसके घर पहुंची। झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप युवती का आरोप है कि 2 जुलाई को मनमोहित ने बातचीत के दौरान उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने गांधीपार्क थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मनमोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फर्म, बैंक खाते और उनसे हुए लेन-देन की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल का सर्वर डाउन, घंटो लाइन लगा रहे मरीज:ABHA ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बेअसर, स्टाफ-मरीज परेशान
    Next Article
    दालमंडी में आज गरजेगा PWD का बुलडोजर:10 मकानों का होगा ध्वस्तीकरण, तैनात रहेंगे 200 पुलिसकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment