Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी में आज गरजेगा PWD का बुलडोजर:10 मकानों का होगा ध्वस्तीकरण, तैनात रहेंगे 200 पुलिसकर्मी

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की दालमंडी मार्केट चौड़ीकरण योजना के तहत सोमवार को 10 मकानों पर बुलडोजर चलेगा। पीडब्ल्यूडी ने रविवार को सभी मकानों पर मुनादी कराकर लोगों से उन्हें खाली करने को कहा था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीनें लगाई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए चिह्नित 181 मकानों में से ज्यादातर को पहले ही हटाया जा चुका है। अब बचे 10 मकानों के ध्वस्तीकरण के साथ गहरी सीवर लाइन और बिजली के तार अंडरग्राउंड करने का काम आगे बढ़ाया जाएगा। 10 मकानों पर होगी कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया - दालमंडी चौड़ीकरण में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्रवाई तेजी से की जा रही है। गहरे सीवर लाइन का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं बिजली तार भी अंडरग्राउंड डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को 10 मकानों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इन सभी मकान मालिकों को मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में इसमें रह रहे लोगों को इस बात की सूचना दी जा चुकी है कि इसे खाली कर दें ताकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आसानी से की जा सके। इन दस मकानों पर चलेगा बुलडोजर केक सिंह ने बताया - दालमंडी में चौड़ीकरण योजना में कुल 181 मकान चिह्नित किए गए थे। साथ ही इसमें 6 मस्जिदें भी थीं। ऐसे में 29 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ यह ध्वस्तीकरण जुलाई के महीने तक चला था। इसके बाद इसपर विराम लगा था। इस ध्वस्तीकरण में बचे कुछ मकानों में से मकान संख्या सीके 39/73, सीके 39/74+76, सीके 43/112, सीके 43/112, सीके 67/1, डी 50/209-डी-1 और सी 1/16, 17 और शेष मकान पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुनादी कराई जा चुकी है। 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एसीपी दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - दालमंडी में ध्वस्तीकरण के कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से फोर्स की डिमांड की गई थी। ऐसे में 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए की गई है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। ताकि किसी भी प्रकार कोई अवयवस्था न उत्पन्न होने पाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मंगेतर ने युवती के नाम खुलवाया फर्म-खाता:खाली चेकों पर कराए साइन, केस दर्ज
    Next Article
    सरकारी पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट:पिता-पुत्र गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर; बीच-बचाव करने आए दो और भी जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment