Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पूर्व BJP जिलाध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार:ऑडी से हलवाई की मौत मामले में CCTV से खुला राज

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में ऑडी कार की टक्कर से हलवाई मनोज की मौत के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया। विक्रांत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देव राज सिंह का भतीजा है। मंगलवार रात सारसौल क्षेत्र में हरीपर्ल होटल के गेस्ट हाउस के सामने हुए हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। एसएसपी नीरज जादौन के मुताबिक, देव राज सिंह ने घटना के समय कार ड्राइवर के चलाने की बात कही थी, लेकिन ड्राइवर के बयान और जांच में वह निर्दोष पाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विक्रांत को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस पूछताछ के आधार पर जल्द चार्जशीट भी दाखिल करेगी। पुलिस ने बुधवार को ऑडी कार कब्जे में ले ली थी। फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद विक्रांत की भूमिका सामने आई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। चाचा का दावा- ड्राइवर चला रहा था कार विक्रांत का नाम सामने आने के बाद देव राज सिंह का कहना था कि घटना के समय कार उनका भतीजा नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था। उन्होंने ड्राइवर के हवाले से दावा किया था कि कार की बाइक सवार से टक्कर हुई और ब्रेक लगाने पर गाड़ी बाइक पर चढ़ गई। देव राज सिंह ने यह भी कहा कि घटना का उन्हें अफसोस है और पुलिस को सहयोग करते हुए उन्होंने भतीजे को उसके सुपुर्द किया। उनका कहना है कि अब वह अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगे और उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है। CCTV फुटेज से जांच आगे बढ़ी हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले की जांच को अहम मोड़ दिया। पुलिस अब घटना के समय कार कौन चला रहा था, वाहन में कौन-कौन मौजूद था और हादसे के बाद क्या हुआ, इन बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। एसएसपी नीरज जादौन के मुताबिक, जांच और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड समारोह:देश-विदेश की 51 विभूतियों को गीता ग्लोरी अवार्ड से किया सम्मानित
    Next Article
    मैनपुरी में प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक पर हमला:बीच रास्ते कार रोककर लाठी-डंडों और फरसे से पीटा, सिर में गंभीर चोट आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment