Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सरेराह युवती से छेड़छाड़ का आरोप:बाजार जाते समय रास्ते में घेरा, विरोध पर भाई को पीटा; मंदिर के पुजारी समेत 5 पर FIR

    1 day ago

    1

    0

    अमीर निशा मार्केट में भाई के साथ खरीदारी करने गई युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहर के एक प्रमुख मंदिर के पुजारी रजत गोस्वामी ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर युवती और उसके भाई का रास्ता रोका। युवती ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उस पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार रात नामजद आरोपी समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 6 अक्टूबर की घटना, कई दिन बाद दी शिकायत पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 6 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे की है। युवती अपने भाई के साथ अमीर निशा मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रजत गोस्वामी अपने 3-4 साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों का रास्ता रोक लिया। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और बीच-बचाव कराया। युवती के मुताबिक, आरोपी जाते समय उस पर शादी करने का दबाव बनाकर धमकी देकर गए। घटना के बाद वह दहशत में रही और कई दिन तक पुलिस से शिकायत नहीं की। शुक्रवार को वह थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी उस पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। घटना वाले दिन दूसरे पक्ष ने भी की थी शिकायत मामले में एक दूसरा पहलू भी सामने आया है। जिस दिन मारपीट की घटना हुई थी, उसी दिन दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। ऐसे में पुलिस के सामने दोनों पक्षों की शिकायतों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करना अहम होगा। सिविल लाइंस पुलिस ने युवती की शिकायत पर नामजद आरोपी और उसके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंसर पीड़ित बच्चे से अस्पताल ने वसूले 9 हजार:हाईकोर्ट ने राहत से इंकार किया, अस्पताल को आयुष्मान योजना से हटाएं
    Next Article
    आगरा में शिक्षक नेता के भतीजे की गोलीमार हत्या:सेवला पर दोस्तों संग बैठा था, आरोपी ने पिस्टल से किया फायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment