Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ नगर निगम को मिले दो नए अपर नगर आयुक्त:मथुरा-मुरादाबाद से आएंगे अनिल-अजीत, उप नगर आयुक्त वाराणसी भेजे गए

    7 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक तबादलों का दौर तेज हो गया है। शासन ने अलीगढ़ जिले के नगर निकायों में चार अधिकारियों की तैनाती बदल दी है। इनमें दो नए अपर नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ भेजे गए हैं। वहीं, नगर निगम के उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को वाराणसी और अतरौली के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम को बाराबंकी भेजा गया है। दो नए अपर नगर आयुक्त संभालेंगे जिम्मेदारी शासन के आदेश के मुताबिक, मथुरा-वृंदावन में तैनात अनिल कुमार को अपर नगर आयुक्त बनाकर नगर निगम अलीगढ़ भेजा गया है। इसी तरह मुरादाबाद में तैनात अजीत कुमार भी अपर नगर आयुक्त के पद पर अलीगढ़ में जिम्मेदारी संभालेंगे। दो नए अपर नगर आयुक्तों की तैनाती से नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव होगा। उप नगर आयुक्त और EO का भी तबादला नगर निगम अलीगढ़ में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात अमित कुमार सिंह को वाराणसी भेजा गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद अतरौली के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम का तबादला नवाबगंज, बाराबंकी किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो युवकों ने कार चालक को उलझाकर आईफोन 16 चुराया:गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में घटना, पीड़ित की शिकायत FIR
    Next Article
    बिजनौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने नशे का इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment