Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलंकार अग्निहोत्री बोले- PM मोदी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव:देवरिया में कहा- आयोध्या हारे थे, काशी-मथुरा भी हारेंगे, नई पार्टी का ऐलान 23 को करेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    देवरिया में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी 2029 से पहले इस्तीफा देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ और वो 2029 में वाराणसी से चुनाव लड़े तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और उन्हें हराऊंगा। ये लोग आयोध्या में बेइज्जत होकर बुरी तरह हारे थे। आने वाले समय में काशी और मथुरा में भी हारने वाले हैं। अलंकार अग्निहोत्री महारानी चंडिका छात्रावास में समान न्याय संघर्ष समिति की एक महापंचायत में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर हमला बोला। दैनिक भास्कर से खास बातचीत भी की। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा… पहले पढ़िए पंचायत में दिए गए बयान समान न्याय संघर्ष समिति की एक महापंचायत में बरेली के सस्पेंडेड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- देश में हर घर नल योजना में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। इस योजना के माध्यम से करप्शन का पैसा गुजराज शिफ्ट किया गया है। लखीमपुर खीरी में खाली टंकी भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि वहां कोई शख्स नहीं था। महोबा में नई पानी की टंकी लीक होने लगी। यही चीजें करप्शन को बता रही हैं। सनातनी अपनी भागीदारी मजबूत करें अग्निहोत्री ने कहा - सभी सनातनियों को विधानसभा और लोकसभा में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि उनकी आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके और उनके हितों के विरुद्ध कोई भी कानून न बन सके। इन लोगों को वापस दांडी मार्च कराकर वापस भेजेंगे यूजीजी को लेकर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में एक महिला के साथ इतनी शर्मनाक हरकत हुई। वहां महिला सीएम हैं लेकिन उनका एक भी स्टेटमेंट नहीं आया। आने वाले समय में देश के ओबीसी, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, भूमिहार समाज के लोग एकजुट होकर इनको पैदल दांडी मार्च कराकर वापस भेजेंगे। दावा किया कि 2024 की तरह स्थिति दोबारा नहीं बनेगी और इससे पहले ही राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मैं एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारी में हूं, जिसकी औपचारिक घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी। दैनिक भास्कर से बातचीत के अंश पढ़िए सवाल- देश में सवर्णों-सनातनियों को कैसे एकजुट करेंगे? जवाब- देश में यूजीसी कानून के विरोध में कई यूनिवर्सिटियां लड़ाई का अखाड़ा बन गई हैं। चाहे बनारस यूनिवर्सिटी हो या दिल्ली यूनिवसिर्टी, सभी जगह लड़ाने का काम किया गया। केंद्र सरकार ने विभाजनकारी रणनीति के तहत जनरल और ओबीसी को लड़ाने का काम किया है। उनका ये कृत्य सामने आ गया है। अग लोग इनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। देश रो रहा है। देश सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। सवाल: आपने पार्टी बनाने का ऐलान किया, आगे की रणनीति क्या है जवाब: हम अपनी पार्टी सनातनी संस्कृति का समावेश करके बनाएंगे। सभी सनानियों, जो राम-कृष्ण को मनाते हैं, उनके लिए रास्ते हमेशा खुले रहेंगे। चाहे एससीएसटी हो, ओबीसी हो या सामान्य वर्ग, सभी वर्गों के लोगों को लाया जाएगा। सवाल: क्या मोदी का क्रेज खत्म हो गया है? जवाब: क्रेज नहीं, इनकी अयलियत सामने आ गई है। देश इनके मंसूबों को समझ गया है। ये लोग सबकुछ गुजराती कंपनियों को देकर गुजरात में पैसे को शिफ्ट कर रहे हैं। ये लोग देश में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करा रहे थे। लेकिन अब वो सबकुछ सामने आया गया है। सवाल: पद पर रहकर भी आप सवर्ण समाज की सेवा कर लेते, इस्तीफ क्यों दिया? जवाब: जो सवर्ण पद पर हैं वो कौन सी सेवा कर पा रहे हैं तो मैं कैसे कर लेता। मैंने तो सर्विस से रिजाइन दे दिया था लेकिन उन लोगों के मुझे खिसियाकर सस्पेंड कर दिया। मैं सेवा में रहते हुए उनकह गाइडलाइंस से बंधा रहता तो ये लोग मुझे सस्पेंड कर देते। इसलिए मैंने खुद ही रिजाइन ने दिया, क्योंकि यहां हर शाख पर उल्लू बैठा है। अलंकार ने आगे कहा- देश के लोगों पर अंधभक्ति का चश्मा लगा था वो टूट गया है। अब लोग इनके मंसूबों को समझ चुके हैं। इसलिए मैं भी मैदान में आ गया हूं। बनारस में मेरे सामने लड़े तो प्रधानमंत्री को हराकर भेजूंगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें SDM ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनकर फेंकी, VIDEO:बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश; रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, SDM और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हाथ से पेट्रोल की भरी बोतल छीनकर दूर फेंक दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    खदरा में 9 नए व्यापार संगठनों का गठन:डिप्टी सीएम ब्रजेश ने दिलाई पद-गोपनीयता की शपथ
    Next Article
    डायलिसिस मशीन लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार:23 जनवरी को कर्मचारी को बंधक बनाकर हुई थी लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment