Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खदरा में 9 नए व्यापार संगठनों का गठन:डिप्टी सीएम ब्रजेश ने दिलाई पद-गोपनीयता की शपथ

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के खदरा क्षेत्र में सोमवार को सीतापुर रोड स्थित खदरा चुंगी पर एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खदरा परिक्षेत्र के तहत 9 नए व्यापार संगठनों का गठन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्थानीय विधायक नीरज बोरा और महापौर सुषमा खर्कवाल विशिष्ट अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन मुसव्विर अली उर्फ मंशू ने किया। अतिथियों का स्वागत माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। व्यापार मंडल समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीनदयाल नगर, छोटी व बड़ी पकरिया रोड, शिवनगर रोड, कर्बला रोड, अवध वाटिका रोड, सीतापुर रोड पूर्व-पश्चिम और रामलीला ग्राउंड रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापार मंडल समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए पूरी तरह से समर्पित है। पाठक ने संगठित व्यापारी समाज को क्षेत्रीय विकास की कुंजी बताते हुए आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। विकास कार्यों में भागीदारी निभाने का आग्रह किया विधायक नीरज बोरा ने व्यापारियों से एकजुट होकर विकास कार्यों में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की ओर से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठित व्यापारी ही अपनी समस्याएं प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। संरक्षक मुसव्विर अली ने क्षेत्र की सड़क, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के अंत में सभी नवगठित इकाइयों के पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस समारोह में लखनऊ के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर अरुण मौत मामले सिपाही मीनाक्षी की जमानत याचिका खारिज:जज ने कहा- यह गंभीर प्रकृति का अपराध है, जमानत का पर्याप्त आधार नहीं
    Next Article
    अलंकार अग्निहोत्री बोले- PM मोदी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव:देवरिया में कहा- आयोध्या हारे थे, काशी-मथुरा भी हारेंगे, नई पार्टी का ऐलान 23 को करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment