Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुम्मा, ईद, नवरात्र से पहले फ्लैग मार्च:एसपी और एडीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फितर और नवरात्रों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एडीएम (प्रशासन) संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ शामली स्टैंड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी की पुष्टि पुलिस या प्रशासन से करने की सलाह दी गई। प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ भी वार्ता की, जिसमें आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने पर जोर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद को 9 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहें। उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने और सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। धर्मगुरुओं और नागरिकों से यह भी अपील की गई कि वे जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें, नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर अदा करें और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'उदीषा' की फंडिंग के सवालों पर क्या बोले कमिश्नर-देखिए VIDEO:मुरादाबाद में पहली बार साहित्य का बड़ा जमघट; संस्कृति और किताबों से जोड़ना था मकसद
    Next Article
    बलिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment