Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की पहली जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस अभियान का संचालन 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को अभियान के सफल संचालन के लिए टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निजी अस्पतालों के पंजीकरण की वैधता जांचने और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई कर अस्पताल सीज करने को कहा। जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और न ही बाहर की दवाएं लिखी जाएं। उन्होंने गरीब मरीजों को परेशान न करने और अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने एमओआईसी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के साथ बैठक कर संचारी रोगों की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ को भी ब्लॉक स्तर पर बैठकें कर जागरूकता फैलाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने 25 मार्च तक नगर पालिका स्तर पर सभासदों, सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी संबंधितों को पत्र जारी करने और कार्यक्रमों को लिखित रूप में जारी करने को कहा गया। उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए ब्लॉक और जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर सभी विभागों को उपलब्ध कराने तथा संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बाजारों और प्रमुख चौराहों पर शेल्टर व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीएमओ, अपर सीएमओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा जुम्मा, ईद, नवरात्र से पहले फ्लैग मार्च:एसपी और एडीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
    Next Article
    मऊ में दो मृतक आश्रितों को मिली नौकरी:पालिकाध्यक्ष ने सौंपे नियुक्ति पत्र, परिवारों को मिला सहारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment