Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर की एसपी बनीं आईपीएस प्राची सिंह:एसपी अभिजीत आर शंकर देवरिया भेजे गए, 7 महीने तैनात रहे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को देवरिया भेजा गया है। उनकी जगह प्राची सिंह को अम्बेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अभिजीत आर शंकर करीब सात महीने तक अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया। अब वे देवरिया जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अम्बेडकरनगर की 28वीं नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की रहने वाली हैं। इससे पहले वह सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में तैनात थीं। जिले में नए पुलिस कप्तान की नियुक्ति को लेकर लोगों में उत्सुकता है। प्रशासनिक गलियारों में माना जा रहा है कि उनकी कार्यशैली से जिले की कानून-व्यवस्था में और सुधार होगा। शासन स्तर पर हुए इस तबादले से प्रदेश के पुलिस महकमे में हलचल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में कन्या जन्मोत्सव, 19 बच्चियों को बेबिकिट मिले:महिला कल्याण निगम अध्यक्ष ने माताओं को सुमंगला योजना के लिए प्रेरित किया
    Next Article
    जिला कृषि अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की:रामपुर में किसानों को चूहों-छछूंदर से फैलने वाले रोगों से बचाव की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment