Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला कृषि अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की:रामपुर में किसानों को चूहों-छछूंदर से फैलने वाले रोगों से बचाव की सलाह

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के किसानों के लिए अहम एडवाइजरी जारी करते हुए जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने चूहों और छछूंदर से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये छोटे जीव खेतों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के फैलाव का भी कारण बन सकते हैं, इसलिए समय रहते बचाव जरूरी है। कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के तहत गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके समझाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को खासतौर पर चूहों और छछूंदर से सावधान रहने को कहा। ये जीव स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियों के वाहक होते हैं, जो पिस्सुओं के काटने या संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से फैलती हैं। पहले सामने आए कई मामलों को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है। बचाव के लिए खेत और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है। अनाज को खुले में न रखें और सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें, ताकि चूहों की पहुंच कम हो सके। इसके अलावा जाल और पिंजरों का उपयोग करने तथा जरूरत पड़ने पर जिंक फॉस्फाइड और एल्युमिनियम फॉस्फाइड का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने की सलाह दी गई है। इसी के साथ जिला कृषि अधिकारी ने खाद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार की घबराहट या अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही खाद लें और जागरूक रहकर अपनी फसल व परिवार दोनों को सुरक्षित रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर की एसपी बनीं आईपीएस प्राची सिंह:एसपी अभिजीत आर शंकर देवरिया भेजे गए, 7 महीने तैनात रहे
    Next Article
    लखनऊ में नाराज सवर्ण मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:बोले- सवर्णों के समर्थन से बनी सरकार उनकी ही कर रही अनदेखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment